रक्षा सूत्र बांध विहिप बजरंग दल दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया रक्षाबंधन का पर्व*
निहाल दैनिक समाचार पत्र
कपासन ब्यूरो चीफ शोभा लाल जाट
दिनांक 29 अगस्त 2023
जानकारी प्रदान करते हुए बजरंग दल प्रखंड संयोजक रोहित सिंह राजपूत ने बताया कि मंगलवार की सुबह विश्व हिंदू परिषद , बजरंग दल , दुर्गा वाहिनी , मातृशक्ति के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र सेवा में दिन – रात वॉरियर्स की भांति सेवा प्रदान कर रहे , चिकित्सा कर्मी , नर्सिंग कर्मी , पुलिस प्रशासन के जवान , सफाई कर्मी एवम रेलवे स्टेशन पर सेवा प्रदान कर रहे राष्ट्र सेवक कार्मिकों को रक्षा सूत्र बांध उनके स्वस्थ एवम मंगल जीवन की कामना करते हुए , राखी के वचन स्वरूप राष्ट्र सेवा करने का संकल्प लिया एवम साथ ही सभी का गुड़ से मुंह मीठा करवा कर आरती उतारते हुए रक्षाबंधन पर्व की सहपरिवार शुभकामना प्रदान की , रक्षा सूत्र बांधकर बहनों द्वारा हर परिस्थिति में इनके सहयोगी बनकर कंधे से कंधा मिलाकर मदद प्रदान करवाने का आश्वासन प्रदान करवाया। सभी राष्ट्र सेवको द्वारा दुर्गावाहिनी की बहनों द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य हेतु उनका आभार जताया। इस अवसर पर विहिप जिला सह मंत्री दिलीप बारेगामा , विहिप प्रखंड मंत्री राम लाल अहीर , मनोज आचार्य , छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण बारेगामा , संजय सोनी , सांवरिया गाडरी , सोनू खंडेलवाल , मुरली टेलर , नगर संयोजिका रिया सोनी , खुशबू बारेगामा , ऋतु बारेगामा , सहसंयोजिक चंदा बारेगामा , नंदिनी सिंह , कशिश सोनी , कशिश टेलर , निशा सोनी आदि दुर्गा वाहिनी एवम बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।