मंत्रिमंडल विस्तार में कृपलानी को मिल सकती है जगह
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंत्री मंडल का इस हफ्ते विस्तार होने के पूरे चांस है। श्रीगंगानगर जिले के सार्दुलशहर भाजपा विधायक गुरुवीर सिंह, अलवर जिले की तिजारा भाजपा विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मंहत बालकनाथ ओर बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के एक विधायक को मंत्री पद पर मौका मिलने के आसार हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार में कृपलानी को मिल सकती है जगह
दक्षिण राजस्थान के दोनों आरक्षित लोकसभा सीटों बांसवाड़ा, उदयपुर में विधायको के भाजपा उम्मीदवार घोषित होने की खासी संभावना
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंत्री मंडल का इस हफ्ते विस्तार होने के पूरे चांस है। श्रीगंगानगर जिले के सार्दुलशहर भाजपा विधायक गुरुवीर सिंह, अलवर जिले की तिजारा भाजपा विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मंहत बालकनाथ ओर बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के एक विधायक को मंत्री पद पर मौका मिलने के आसार हैं।
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा नेतृत्व राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश में जातिगत एवं क्षेत्रीय समीकरण साधने के लिए मंत्री मंडल का विस्तार करने की कवायद है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंत्री मंडल में दो से तीन विधायको को मंत्री पद की शपथ ग्रहण कराने की योजना है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र चितौड़गढ़ में एक ओर भाजपा विधायक पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी (निम्बाहेडा) को मंत्री पद प्रदान करने पर भी गम्भीरता से विचार विमर्श होने के संकेत मिले हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ओर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व से इस बाबत चर्चा होने के संकेत मिले हैं। आज उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के मतदान, मतगणना का काज मुकम्मल होने पर इस हफ्ते में राजस्थान, उत्तर प्रदेश में मंत्री मंडल विस्तार होने के पूरे आसार हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंत्री मंडल के एक मंत्री के लोकसभा चुनाव लडने की शुगबूहाट है ।भाजपा राष्ट्रीय दिल्ली हल्के में प्रदेश के एक जाट बाहुल्य जिले में जाट समुदाय के मंत्री को लोकसभा चुनाव मैदान में उतरने की योजना बनाने की खासी चर्चा है। दो भाजपा विधायकों को भी लोकसभा चुनाव मैदान में मौका मिलने की खुसर-पुसर अलग है। दक्षिण राजस्थान के दोनों आरक्षित लोकसभा सीटों बांसवाड़ा, उदयपुर में विधायको के भाजपा उम्मीदवार घोषित होने की खासी संभावना है। भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति की परसों 29 फरवरी दिल्ली मीटिंग में राजस्थान के बांसवाड़ा, श्रीगंगानगर, सीकर ,कोटा, सहित सात से आठ सीटों पर भाजपा उम्मीदवार चयन करने की संभावना है। मैंने तीन दिन पहले अपने समाचार में मीटिंग एवं सात आठ सीटों पर चयन के संकेत दिए थे। भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति बैठक में राजस्थान की लोकसभा सीटों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, से चर्चा में भाग लेने हेतु मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा,कल परसों में तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी कल बुधवार को जयपुर से दिल्ली का प्रोग्राम बनने के संकेत हैं। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ओर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की आज मंगलवार सुबह मुलाकात,वन-टू-वन बातचीत होने के संकेत मिले हैं।भाजपा प्रदेश कोर कमेटी सदस्यों की भी आज जयपुर मीटिंग बुलाने की तैयारी है।भाजपा राष्ट्रीय संगठन द्वारा राजस्थान में सभी लोकसभा क्षेत्र पर मंडल से प्रदेश तक के भाजपा पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से लोकसभा भाजपा उम्मीदवार बाबत राय जानने की कवायद हो रही है। भाजपा एक राष्ट्रीय एप से मोबाइल फोन माध्यम से स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से कौन भाजपा दावेदार चुनाव में उपयुक्त जीतने वाला दावेदार हैं? इसकी राय, जानकारी जुटाने की बीते दिनों से मशक्कत करने की पुख्ता खबर है।