नए मुख्यमंत्री शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान गढ़ेगा विकास के नए आयाम- कृपलानी

नवनिर्वाचित सीएम शर्मा के मनोनीत होने पर भाजपा पदाधिकारियों ने जताई खुशी

नए मुख्यमंत्री शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान गढ़ेगा विकास के नए आयाम- कृपलानी

संवाददाता पंडित मुकेश कुमार 

नवनिर्वाचित सीएम शर्मा के मनोनीत होने पर भाजपा पदाधिकारियों ने जताई खुशी

निम्बाहेड़ा। राजस्थान में मंगलवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं सांगानेर विधायक भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री चुने जाने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। इस अवसर पर निम्बाहेड़ा विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि नवनिर्वाचित सीएम भजनलाल शर्मा चार बार से प्रदेश महामंत्री के पद पर संगठन के लिए काम कर रहे हैं, अब इनके नेतृत्व में राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। कृपलानी ने अपने पुराने संस्मरण को याद करते हुए कहा कि सीएम शर्मा के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री के पद पर रहते हुए काम करने का मौका मिला था, जिसका फायदा उन्हें क्षेत्र में भी मिलेगा।

सीएम पद पर शर्मा के मनोनय पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, उपप्रधान जगदीश आंजना, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस पारख, सुरेश खेरोदिया, छोटीसादड़ी के पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, नगर मण्डल अध्यक्ष रामचन्द्र माली, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ जसपाल गुर्जर, चित्तौड़गढ़ जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, महेंद्र जाखड़, निम्बाहेड़ा किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आरती शर्मा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, नगर पालिका पार्षद जगदीश माली, अविनाश गोठवाल, गजेन्द्र सिंह नेडिया, सुधा सोनी, माया भाम्बी, देवयंती शर्मा, सुमित्रा सोनी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।

इधर, राजस्थान के सीएम पद पर भजनलाल शर्मा के नाम की घोषणा होने के पश्चात स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी तथा आतिशबाजी की।