शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ द्वारा निर्वत्तमान पुलिस अधिकारियों की उल्लेखनीय राजकीय सेवाओं पर भावभीना स्वागत कर विदाई दी
निम्बाहेड़ा क्षेत्र में पुलिस विभाग में सेवारत रहे पुलिस उपअधीक्षक श्री आशीष चौधरी एवं पुलिस निरीक्षक श्री फुलचन्द टेलर का निम्बाहेड़ा से अन्त्यत्र स्थानान्तरण होने पर उन्हे भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही पुलिस उपअधीक्षक श्री चौधरी को मिठाई खिलाकर उनका जन्म दिन मनाया।

शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ द्वारा निर्वत्तमान पुलिस अधिकारियों की उल्लेखनीय राजकीय सेवाओं पर भावभीना स्वागत कर विदाई दी
संवादाता मुकेश कुमार जोशी चित्तौड़गढ़
पुलिस उप अधीक्षक श्री चौधरी को मिठाई खिलाकर जन्म दिन मनाया
निम्बाहेड़ा 21 जुलाई 23...
शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ कार्यालय पर निम्बाहेड़ा क्षेत्र में पुलिस विभाग में सेवारत रहे पुलिस उपअधीक्षक श्री आशीष चौधरी एवं पुलिस निरीक्षक श्री फुलचन्द टेलर का निम्बाहेड़ा से अन्त्यत्र स्थानान्तरण होने पर उन्हे भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही पुलिस उपअधीक्षक श्री चौधरी को मिठाई खिलाकर उनका जन्म दिन मनाया।
जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक महेश धूत एवं सदस्यगण के संयोजन में श्री चौधरी एवं श्री टेलर को तिलक लगा, श्रीफल भेंटकर, सुत की माला पहनाकर, उपन्ना ओढ़ाकर कर महात्मा गांधी की तस्वीर भेंटकर उनकी उत्कृष्ट राजकीय सेवाओं की सराहना करते हुए अभिनन्दन कर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर पुलिस उप अधीक्षक श्री आशीष चौधरी को जन्म दिन की बधाई दी तथा मिठाई बांटी गई।
अधिकारियों का स्वागत अभिनन्दन करने वालों में हाजी एजाज अहमद, हीरा बां गुर्जर रावलियां, पूर्व पार्षद उदयराम पहाड़ियां, बिहारीलाल सोंलकी, लोकेश खटीक, पूर्व संरपच शांतिलाल जाट गुड़ाखेड़ा, राजेन्द्र भूतड़ा, प्रदीप भटनागर, ललित गहलोत, राधेश्याम राव, राजकुमार चपलोत, हेमन्त शारदा, फुलचन्द सैन, पुनीत नाहर, पुष्कर मेनारियां बोराखेड़ी,शिवनारायण धुप्पड़, धीरज रावल, शरिफुद्दीन मंसुरी, गोपाल लाल सोंलकी, निर्मल लुहार,सलीम खांन, अकरम खांन, असलम खांन इत्यादि ने दोनों अधिकारियों का स्वागत कर विदाई दी।