*पैंथर की मूवमेंट : सांगवा गांव में दिखा पैंथर, वन विभाग ने दोबारा पिंजरा लगाया।*

*पैंथर की मूवमेंट : सांगवा गांव में दिखा पैंथर, वन विभाग ने दोबारा पिंजरा लगाया।*

रिपोर्टर प्रकाश सोलंकी पीपलवास 

भीलवाड़ा ।सांगवा, पार्वतीपुरा, समोड़ी में पैंथर की मूवमेंट नजर आ रही है। इस कारण वन विभाग की ओर से सांगवा पिंजरा लगाया गया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। इसके चलते पिंजरा हटा दिया। मंगलवार को एक बार फिर सांगवा - रामपुरिया मार्ग पर पैंथर शाम के वक्त दिखा। ओझागर महादेव के नजदीक पड़े खदान के पत्थरों पर पैंथर की मूवमेंट दिखी है। ग्रामीण मयंक पारीक ने बताया कि 15 दिनों पहले एक मवेशी पर पैंथर ने हमला कर दिया था। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी। उनकी ओर से पिंजरा लगाने के बाद भी कोई हल नहीं निकला। मंगलवार शाम को फिर से सांगवा में पैंथर दिखा। इस कारण ग्रामीणों में दहशत है। क्षेत्रीय वन अधिकारी भंवर बारेठ ने बताया कि ग्रामीणों के कहने पर एक बार फिर से पिंजरा लगाया है। पकड़ में आने के बाद उसे किसी और स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।