690 किलोग्राम खेर की अवैध गीली लकड़ी सहित पिंकअप जब्त दो गिरफतार डीएसटी की अवैध वन सम्पदा के खिलाफ  कार्यवाही |

चित्तौड़गढ़, 17 मई।  जिला विशेष टीम व बडीसादडी थाना पुलिस ने बड़ीसादड़ी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से खेर की गीली लकड़ी के परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए  कुल 690.500 किलोग्राम गीली लकड़ी सहित पिकअप को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया  है। 

690 किलोग्राम खेर की अवैध गीली लकड़ी सहित पिंकअप जब्त दो गिरफतार डीएसटी की अवैध वन सम्पदा के खिलाफ  कार्यवाही |

चित्तौड़गढ़, 17 मई।  जिला विशेष टीम व बडीसादडी थाना पुलिस ने बड़ीसादड़ी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से खेर की गीली लकड़ी के परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए  कुल 690.500 किलोग्राम गीली लकड़ी सहित पिकअप को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया  है। 


          जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग से तापमान बढ़ रहा है, इसका प्रमुख कारण लगातार घटती पेड़ों की संख्या भी है| इसी क्रम में जिले में जंगलों से अवैध रूप से पेड़ों की गीली लकड़ी को काटकर व्यापार करने वाले तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारी व जिला विशेष टीम को  विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है | इसी क्रम में जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि बड़ीसादड़ी थाना क्षेत्र में पारलिया से खरदेवला की तरफ आने वाली पिकअप में खेर की अवैध गीली लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है | जिला विशेष टीम ने तत्काल इस सूचना से बड़ीसादड़ी थाना पुलिस को अवगत कराया | जिस पर थाने से भगवान सहाय हैड कांस्टेबल ने जाप्ते सहित खरदेवला गांव के बाहर पारलिया जाने वाले रोड पर पहुंच नाकाबंदी की | सूचना के मुताबिक रोड पर पारलिया की तरफ से आती हुई पिकअप दिखाई दी जिसमें तीन व्यक्ति बैठे थे | पुलिस टीम को नाकाबंदी करते हुए देखकर पिकअप चालक गाड़ी को नाकाबंदी स्थल से पहले ही रोककर मौके से भाग गया तथा पुलिस टीम ने दो अन्य व्यक्तियों को बड़ी मुश्किल से पकड़ा | पुलिस ने भागने वाले चालक की काफी तलाश की किंतु रात का समय होने से वह भागने में सफल रहा | पुलिस ने नियमानुसार  पिकअप की तलाशी ली। पिकअप में खेर की गीली लकड़ी भरी हुई मिली तथा दोनों व्यक्तियों के पास लकड़ी को परिवहन करने का कोई वैध प्रमाण पत्र नहीं मिला| पुलिस ने नियमानुसार खेर की अवैध लकड़ी का वजन किया तो कुल वजन 690.500 किलोग्राम हुआ| पुलिस ने लकड़ी व पिकअप को जब्त कर आरोपी  बड़ीसादड़ी थाने के राणावतों का खेड़ा निवासी बलवंत पुत्र लाभचंद मीणा व प्रतापगढ़ जिले के ननामा की भागल निवासी विक्रम पुत्र शांति लाल मीणा को गिरफ्तार व भागने वाले पिंकअप चालक को भी नामजद कर लिया है |                           
                पुलिस थाना बड़ीसादड़ी पर  आरोपियों के खिलाफ फोरेस्ट एक्ट व चोरी में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।
*उक्त कार्यवाही में निम्न टीम का  योगदान रहा-*
*डीएसटी*
प्रभारी गोरधन सिंह पुलिस निरीक्षक, हैड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल ललित सिंह, मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह,अजय व दिनेश | 
*पुलिस थाना बड़ीसादड़ी*
हैड कांस्टेबल भगवान सहाय, कांस्टेबल नानूराम व धर्मीचंद |