शांति एवं आहिंसा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में उपखण्ड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन....

डूंगला 28 जून 2023.. शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ द्वारा बुधवार को पंचायत समिति परिसर में एक दिवसीय उपखण्ड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी थे। विशिष्ट अतिथि जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक महेश धूत तथा प्रधान बगदीबाई मीणा थे।  पूर्व विधायक चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेश विश्व को शांति का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि विश्व अगर गांधी दर्शन को अपना ले तो विश्व में हथियारों की होड़ा- होड़ रुक जायेगी तथा परमाणु बम की आवश्यकता ही नहीं होगी। जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक महेश धूत ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमन्त्री ने धर-धर गांधी विचार पहुंचाने के लिए शान्ति एवं अहिंसा विभाग का गठन कर राज्य भर में निदेशक मनीष शर्मा के नेतृत्व में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है,अब प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन्ही शिविरों के माध्यम महात्मा गांधी सेवा प्रेरक को तैयार किया जायेगा, जिनको 4500 रुपये प्रति माह के मानदेय में रखकर गांव-गांव गांधी विचारों की अलख जगाई जायेगी। समारोह में उपखंड अधिकारी राजकुमार टाड़ा ने गाँधी दर्शन के मूलभूत सिद्धांतों सत्याग्रह, अहिंसा, सर्वोदय, स्वराज, स्वदेशी एवं ट्रस्टीशिप के मूल मंतव्य को विस्तार से प्रशिक्षणार्थियों के समक्ष रखा और गांधीवाद को लोकतांत्रिक राष्ट्र की समृद्धि हेतु आवश्यक बताया। गाँधी ने चंपारण आंदोलन, असहयोग आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन इत्यादि चलाकर देश को आजादी दिलाने का कार्य किया। स्वागत उद्‌बोधन ब्लॉक संयोजक ललित गोपाल पुष्करना ने दिया। कार्यक्रम में स्कुली बच्चों एवं लोक कलाकारों ने गांधी भजन, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय नारी के योद्धा रूप को प्रकट किया।  शिविर स्थल पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ एवं मंहगाई राहत शिविर की प्रदर्शनी की लगाई गई।

शांति एवं आहिंसा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में उपखण्ड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन....

शांति एवं आहिंसा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में उपखण्ड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन....

संवादाता मुकेश कुमार जोशी चित्तौड़गढ़

गांधी ने विश्व को शान्ति का मार्ग दिखायां - पूर्व विधायक चौधरी

 350 प्रशिक्षणार्थियों ने शिविर में भाग लिया...

डूंगला 28 जून 2023..

शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ द्वारा बुधवार को पंचायत समिति परिसर में एक दिवसीय उपखण्ड स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी थे।

विशिष्ट अतिथि जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक महेश धूत तथा प्रधान बगदीबाई मीणा थे।

 पूर्व विधायक चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संदेश विश्व को शांति का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि विश्व अगर गांधी दर्शन को अपना ले तो विश्व में हथियारों की होड़ा- होड़ रुक जायेगी तथा परमाणु बम की आवश्यकता ही नहीं होगी।

जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक महेश धूत ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमन्त्री ने धर-धर गांधी विचार पहुंचाने के लिए शान्ति एवं अहिंसा विभाग का गठन कर राज्य भर में निदेशक मनीष शर्मा के नेतृत्व में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है,अब प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन्ही शिविरों के माध्यम महात्मा गांधी सेवा प्रेरक को तैयार किया जायेगा, जिनको 4500 रुपये प्रति माह के मानदेय में रखकर गांव-गांव गांधी विचारों की अलख जगाई जायेगी।

समारोह में उपखंड अधिकारी राजकुमार टाड़ा ने गाँधी दर्शन के मूलभूत सिद्धांतों सत्याग्रह, अहिंसा, सर्वोदय, स्वराज, स्वदेशी एवं ट्रस्टीशिप के मूल मंतव्य को विस्तार से प्रशिक्षणार्थियों के समक्ष रखा और गांधीवाद को लोकतांत्रिक राष्ट्र की समृद्धि हेतु आवश्यक बताया।

गाँधी ने चंपारण आंदोलन, असहयोग आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन इत्यादि चलाकर देश को आजादी दिलाने का कार्य किया। स्वागत उद्‌बोधन ब्लॉक संयोजक ललित गोपाल पुष्करना ने दिया।

कार्यक्रम में स्कुली बच्चों एवं लोक कलाकारों ने गांधी भजन, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से भारतीय नारी के योद्धा रूप को प्रकट किया। 

शिविर स्थल पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ एवं मंहगाई राहत शिविर की प्रदर्शनी की लगाई गई।

शिविर में गाँधीवादी विचारों के अनुयायी सहित शिविर में डूंगला उपखंड के लगभग 350 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

गांधी दर्शन यात्रा नन्दा कुमार त्रिवेदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से उपखण्ड अधिकारी राजकुमार टाड़ा एवं जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक महेश धूत के नेतृत्व में हुई। यात्रा में ब्लॉक संयोजक ललित गोपाल पुष्करना, रामसिंह जाट, चमन सुथार,राधेश्याम व्यास,कमलेश खण्डेलवाल, मोहन तेली,भेरूलाल गायरी, पूर्व सरपंच मिट्ठू लाल खटीक, डूंगला बार अध्यक्ष एडवोकेट पंकज शर्मा, एडवोकेट दुर्गेश जोशी,एडवोकेट पूनमचंद मेहता सहित बड़ी संख्या में महिला गांधीवादी कार्यकर्ता महात्मा गांधी अमर रहे और भारत माता के जयकार लगाते हुए चल रहे थे।