बिजली बिलों में फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का विरोध: भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

बिजली बिलों में फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का विरोध:  भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर  किया प्रदर्शन
बिजली बिलों में फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का विरोध:  भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर  किया प्रदर्शन

निहाल दैनिक समाचार पत्र

कपासन ब्यूरो चीफ शोभा लाल जाट

बिजली के बिलों में फ्यूल सरचार्ज के खिलाफ आज गुरुवार दोपहर में कपासन एसडीएम कार्यालय पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। राज्य सरकार को वादा खिलाफी और जनविरोधी सरकार बताया।

नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया ने बताया कि राज्य सरकार ने अपने घोषणा पत्र के विपरीत जाकर बिजली के बिलों में फ्यूल सरचार्ज की लगातार बढ़ोतरी कर रही है। इस बढ़ोतरी के विरोध भाजपा के तीन मंडलों के कार्यकर्ताओं ने विधायक अर्जुनलाल जीनगर के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। जिसमें भाजपा के नगर मंडल, शनि महाराज मंडल और कपासन ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। राज्य सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी का आरोपन लगाते एसडीएम कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम तहसीलदार एम नासिर बेग मिर्जा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में राज्यपाल से राज्य सरकार की ओर से बिजली की दरों में की जा रही बढ़ोतरी से राहत दिलाने की मांग की हैं।

इस अवर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शंभू लाल जाट, शनि महाराज मंडल अध्यक्ष छोगा लाल गाडरी, जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल अहीर, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी, उपाध्यक्ष एजाज अली, जीएसएस अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर, युवा मोर्चा के भंवर सिंह, कैलाश जी अहिर सरपंच मुंगाना मोहन जाट. गोविंद जाट मुंगाना बुथ अध्यक्ष मेवदा शोभा लाल जाट , सुनील व्यास, सुरेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा, रतन लाल जाट, मांगीलाल शर्मा, प्रताप सिंह, किशनलाल, महेंद्र सिंह, भाजपा महामंत्री अशोक शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी सिरोया, विजयश्री सिरोया, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बारेगामा, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभूलाल बागरा, पार्षद अशोक विजयवर्गीय, मुकेश पलौड, अकील शाह, आशीष सोनी, गौरव दाधीच, यशपाल कुमावत रमेश बोरीवाल बंसीलाल पहूना आदि मौजूद र

हे।