मन की बात का 100 वां एपीसोड : चित्तौड़ सहित देश के 13 ऐतिहासिक स्थलों पर मैपिंग शो, मन की बात में बोलेंगे मोदी

निहाल दैनिक समाचार पत्र
कपासन ब्यूरो चीफ शोभा लाल जाट
शनिवार शाम को सूर्यास्त होते ही दुर्ग का कुंभा महल मैपिंग शो की जगमगाहट और गूंज से सरोबार हो गया। पीएम मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड को यादगार बनाने के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने अत्याधुनिक प्रोजेक्शन से ये उत्सवी अंदाज में ये शो किया। इसके लिए देशभर में एएसआई संरक्षित 13 प्रतिष्ठित स्थानों का चयन हुआ। जिसमें राजस्थान से एक मात्र चित्तौड़गढ़ दुर्ग था। आम लोगों के लिए इवेंट शाम 5 बजे खोल दिया गया।
सूर्यास्त बाद प्रोजेक्शन मैपिंग शो शुरू हुआ। कार्यक्रम में एएसआई और संस्कृति मंत्रालय के कई अफसर, कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल मौजूद रहे। एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर देश की सांस्कृतिक विरासत और उसमें स्मारक के ऐतिहासिक, स्थापत्य महत्व, मोदी के मन की बात कार्यक्रम का खास चित्रण और वर्णन हुआ। मन की बात के अब तक के एपिसोड्स को सुनने के लिए "ऑडियो बूथ", तस्वीरों के माध्यम से सेल्फी बूथ और विचारों को साझा करने के लिए मैसेज बूथ बनाए गए। बड़ी संख्या में दुर्ग व शहरवासियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं आदि ने इसका आनंद लिया। लालकिला, कोणार्क सूर्य मंदिर और चित्तौड़ दुर्ग सहित 13
स्थान चुने
इस कार्यक्रम के लिए चित्तौड़ किला के अलावा लाल किला दिल्ली, ग्वालियर फोर्ट एमपी, कोणार्क सूर्य मंदिर उड़ीसा, गोलकुंडा फोर्ट तेलंगाना, वेल्लोर किला तमिलनाडु, गेट वे ऑफ इंडिया मुंबई, नव रतनगढ़ किला झारखंड, रामनगर पैलेस उधमपुर, रेजीडेंसी बिल्डिंग यूपी, मोढेरा सूर्य मंदिर गुजरात, रंगघर असम, प्रधानमंत्री संग्रहालय नई दिल्ली को
चुना गया।