आज से होंगे श्री शनिदेव के दर्शन: 5 किलो 300 ग्राम चांदी से बना लगाया सिंहासन, उदयपुर के कारीगर ने किया तैयार

आज से होंगे श्री शनिदेव के दर्शन: 5 किलो 300  ग्राम चांदी से बना लगाया सिंहासन, उदयपुर के  कारीगर ने किया तैयार

मेवाड़ के प्रसिद्ध शनिधाम श्री शनि महाराज आली में शनिवार से चांदी के सिंहासन पर श्री शनिदेव के दर्शन होंगे। श्री शनिदेव के 5 किलो 300 ग्राम चांदी से बना सिंहासन लगाया गया।

कमेटी के सचिव कालू सिंह ने बताया कि कमेटी की ओर श्री शनिदेव के लिए 5 किलो 300 ग्राम चांदी से निर्मित सिहासन बनवा कर लगाया गया है। इसके निर्माण में पहले सागवान की लकड़ी की फ्रेम नक्काशी सहित तैयार की गई। इसके बाद इस पर 5 किलो 300 ग्राम चांदी से इसका पूरा निर्माण किया गया। जिसमें उदयपुर के कारीगर राजेश सुथार ने सागवान से फ्रेम तैयार की।

इसके बाद उदयपुर के कारीगर महेश और कमल चौहान ने इस पर चांदी का काम कर इसे तैयार किया। शुक्रवार शाम में इस सिंहासन की मंदिर में फिटिंग का कार्य किया गया। अब श्री शनिदेव के दर्शन इस चांदी से बने सिंहासन के साथ होंगे।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी अध्यक्ष छगनलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष सत्यनारायण जाट, सदस्य गोपाल सुथार, संजय शर्मा,रतन सुथार, संरक्षक नरेंद्रपाल सिंह सहित पुजारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।