कपासन में 25 फीट की होलिका का दहन: इको फ्रेंडली होलिका रही आकर्षण का केंद्र

कपासन में 25 फीट की होलिका का दहन: इको  फ्रेंडली होलिका रही आकर्षण का केंद्र
कपासन में 25 फीट की होलिका का दहन: इको  फ्रेंडली होलिका रही आकर्षण का केंद्र

कपासन कस्बे में बीती शाम होलिका दहन परंपरा अनुसार किया गया। शिवाजी चोक में 25 फीट की बड़ी होली का दहन किया। वार्ड 2 में इको फ्रेंडली होलिका के 10 फिट बड़े पुतले

का दहन किया गया। 

थानाधिकारी गजेंद्रसिंह, आयोजन समिति के लक्षण गुर्जर, घनश्याम बारेगामा समेत सदस्यों ने होली की पूजा अर्चना की।

हल्की बरसात के बीच पूजा कर होलिका दहन किया

कस्बे में अलग अलग स्थानों पर बीती शाम शुभ मूहर्त में होलिका का पूजा अर्चना कर विधि विधान से दहन किया गया। शाम में बरसात आने से दो तीन स्थानों पर मूहर्त के अनुसार हल्की बरसात के बीच ही पूजा कर होली का दहन किया गया। जिसमें कस्बे के पांच बत्ती चौराहे पर शाम सवा आठ बजे होली की पूजा शुरू होने के साथ ही हल्की बरसात शुरू हो गई। इसके बावजूद यहां बरसात के बीच ही होली का दहन किया गया। इसी प्रकार पुरानी कचरी पर भी बरसात के बीच होली का दहन किया गया।

होलिका दहन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कस्बे के छत्रपति शिवाजी चौक में इस बार भी लग भग 25 फीट ऊंची होली का दहन किया गया। यहां कस्बे में सबसे अधिक भिड़ जमा होती हैं। बीती शाम में बरसात आने पर पूजा देर से शुरू की गई। बरसात के बंद होने पर रात 9 बजे पूजा अर्चना शुरू की गई। जिसमें थानाधिकारी गजेंद्रसिंह, आयोजन समिति के लक्षण गुर्जर, घनश्याम बारेगामा समेत सदस्यों ने होली की पूजा अर्चना की। पंडित राजेन्द्र व्यास ने विधि विधान से पूजा करवाई। इसके बाद होली का दहन आतिश बाजी के साथ किया गया। कार्यक्रम रात दस बजे तक चला। यहां कस्बे में सर्वाधिक संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए डीएसपी गीता चौधरी, थानाधिकारी गजेंद्र सिंह जाब्ते के साथ मौजूद रहे।

इको फ्रेंडली होलिका के पुतले का दहन किया

इसके अलावा कस्बे के वार्ड 2 में टाकीज तिराहे पर होली का पुतला दहन भी आकर्षण का केंद्र रहा। यहां पिछले 5 सालों से रतन रावत के नेतृत्व में इको फ्रेंडली होलिका के पुतले का दहन किया जाता है। इस बार भी वेस्ट मैटेरियल से बने होलिका के 10 फीट बड़े पुतले का दहन किया गया। यहां रात 10 बजे होलिका के पुतले की पूजा अर्चना शुरू की गई। जिसमें आयोजक रतन रावत, वार्ड पार्षद लोकेश राव, पूर्व पार्षद राजीव सोनी, विश्व हिंदू परिषद के दिलीप बारेगामा, बजरंग दल के राहुल राजपूत, पिंट बुनकर, सुनील सोनी, राधेश्याम व्यास आदि ने पूजा करवाई। इसके बाद होली का दहन किया गया। जिसे देखने बड़ी संख्या में कस्बा वासी मौजूद रहे। होली दहन के साथ ही महिलाओं ने पूजा अर्चना कर होली को ठंडा करने की रस्म पूरी की। किसानों ने गेंहू की फसल अच्छी होने ओर कटाई से पूर्व परंपरा अनुसार गेहूं की 7 बालियों के गुच्छे को होली को अर्पित कर सेक कर ले गए।

Files