छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंति पर मराठा समाज ने निकाली शोभायात्रा भाजपा पदाधिकारियों ने किया पुष्प वर्षा के साथ स्वागत
निम्बाहेड़ा। मराठा साम्राज्य के सबसे महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंति के अवसर पर मराठा समाज की ओर शोभायात्रा निकाली गई। नगर के होलीथड़ा क्षेत्र स्थित श्री कैलाश मंदिर से आरम्भ हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आदर्श कॉलोनी स्थित श्री छत्रपति शिवाजी महाराज सामुदायिक भवन पहुंची, जहां समाज की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंति पर मराठा समाज ने निकाली शोभायात्रा
भाजपा पदाधिकारियों ने किया पुष्प वर्षा के साथ स्वागत
निम्बाहेड़ा। मराठा साम्राज्य के सबसे महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंति के अवसर पर मराठा समाज की ओर शोभायात्रा निकाली गई। नगर के होलीथड़ा क्षेत्र स्थित श्री कैलाश मंदिर से आरम्भ हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आदर्श कॉलोनी स्थित श्री छत्रपति शिवाजी महाराज सामुदायिक भवन पहुंची, जहां समाज की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मराठा समाज के द्वारा निकाली गई इस शोभायात्रा का नगर के स्वामी विवेकानन्द सर्कल पर भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल की ओर से पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, मंत्री कालू सेन, सतीश बाबेल, धर्मपाल जाट, कुलदीप सिंह राठौड़, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पार्षद जगदीश माली, पूर्व नगर महामंत्री पारस वीरवाल, रतन वैष्णव, कमल रावत आदि ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा रथ में विराजीत छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।