दीपावली मिलन समारोह: कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने आयोजित किया दीपावली मिलन समारोह, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने सोमवार को अपने निवास स्थान कुंभा नगर तेजाजी चौक पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में जिले के जनप्रतिनिधि और आम जनता के साथ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

दीपावली मिलन समारोह: कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने आयोजित किया दीपावली मिलन समारोह, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

संवाददाता पंडित मुकेश कुमार 

चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने सोमवार को अपने निवास स्थान कुंभा नगर तेजाजी चौक पर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में जिले के जनप्रतिनिधि और आम जनता के साथ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह जाड़ावत में कहा कि पर्व खुशियां लेकर आते हैं, इन पर्वों पर एक-दूसरे का सम्मान करने के लिए हर वर्ष की तरह यह मिलन समारोह का आयोजन किया गया है जिसमे एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी गई। प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया की चुनावी वर्ष होने के कारण आज इस दीपावली मिलन समारोह में अलग अलग इलाकों के 300 से ज्यादा यूवाओ ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर जिला वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा शहर अध्यक्ष अनिल सोनी ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट पूर्व चेयरमैन रमेश नाथ योगी प्रदेश सचिव रणजीत लोट विधानसभा चुनाव प्रभारी नगेंद सिंह राठौड़ जिला संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा हैरिटेज जोन मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल मोहन सिंह भाटी आजाद पालीवाल साउथ जोन मंडल अध्यक्ष विजय चौहान चंदेरिया मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी बस्सी मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी अर्जुन रायका कालूलाल जाट राजदीप सिंह राणावत महावीर सिंह डेलवास जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह जाड़ावत युवा नेता धर्मेंद्र मुंदड़ा युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह चौहान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन नगर परिषद पार्षदगण सरपंचगण सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं आमजन मौजूद रहे।

नवरतन जीनगर