पाचन संबंधी कई शारीरिक समस्याओं को ठीक करने में लाभकारी है :कपालभाती

योग शरीर को स्वस्थ रखने का एक लाभकारी तरीका है। योगासन के नियमित अभ्यास से न केवल शरीर, बल्कि मानसिक सेहत भी दुरुस्त रहती है। यानी योगासन शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है।

पाचन संबंधी कई शारीरिक समस्याओं को ठीक करने में लाभकारी है :कपालभाती

पाचन संबंधी कई शारीरिक समस्याओं को ठीक करने में लाभकारी है :कपालभाती

11 सितंबर

राम सिंह मीणा रघुनाथपुरा

बड़ीसादड़ी 

 योग शरीर को स्वस्थ रखने का एक लाभकारी तरीका है। योगासन के नियमित अभ्यास से न केवल शरीर, बल्कि मानसिक सेहत भी दुरुस्त रहती है। यानी योगासन शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है।

कई तरह की बीमारियां हमारे शरीर और मस्तिष्क को प्रभावित करती हैं। यह विचार योगाचार्य शम्भु लाल मेनारिया ने उपखंड के महूडा ग्राम पंचायत के ढालावाढ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को प्राथना सत्र में योग कराते हुए व्यक्त किए।योगाचार्य मेनारिया ने कहा की जैसे अलग अलग दवाएं अलग अलग बीमारियों से छुटकारा दिलाती हैं, वैसे ही अलग अलग योगासन कई बीमारियों से बचाते हैं। हालांकि अगर किसी एक योग से कई सारे स्वास्थ्य लाभ का अपेक्षा करते हैं, तो प्राणायाम का अभ्यास कर सकते हैं। प्राणायाम शरीर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ ही पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। स्वास्थ सामुदायिक अधिकारी प्रेमलता ने कहा की हार्मोन्स को संतुलित रखने, रक्त परिसंचरण को बढ़ावा देने और शारीरिक समन्वय को बेहतर बनाने में कई तरह के प्राणायाम के अभ्यास को लाभदायक माना जाता है। प्रधानाध्यापक चेन राम मीणा ने बताया कि योगाचार्य मेनारिया ने प्राणायाम के साथ विभिन्न यौगिक आसनों के बारे में जानकारी दी। शिक्षक कुलदीप सिंह शक्तावत ने विद्यार्थियों को चाय,फास्ट फूड और नशे से दूर रहने की सलाह दी और कार्यक्रम समापन पर योगाचार्य मेनारिया का आभार जताया। योग शिविर के दौरान प्रधानाध्यापक चेन राम मीणा, कुलदीप सिंह शक्तावत , स्वास्थ सामुदायिक अधिकारी प्रेमलता आदि मौजूद थे।