50 हजार महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों को नियुक्त करने के निर्णय पर मुख्यमन्त्री का आभार प्रकट किया
गांधीवादी मुख्यमन्त्री श्री अशोक गहलोत द्वारा 50 हजार महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों को नियुक्त करने के निर्णय करने पर चित्तौड़गढ़ जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ ने आभार पत्र प्रेषित किया।

50 हजार महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों को नियुक्त करने के निर्णय पर मुख्यमन्त्री का आभार प्रकट किया
संवादाता मुकेश कुमार जोशी चित्तौड़गढ़
चित्तौडगढ़ , जून 23...
गांधीवादी मुख्यमन्त्री श्री अशोक गहलोत द्वारा 50 हजार महात्मा गांधी सेवा प्रेरकों को नियुक्त करने के निर्णय करने पर चित्तौड़गढ़ जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ ने आभार पत्र प्रेषित किया।
जिला संयोजक दिलीप नेभनानी एवं जिला सह संयोजक महेश धूत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शांति एवं अहिंसा विभाग कायम करने के बाद निदेशक श्री मनीष शर्मा के निर्देशन में राज्य भर में शहरी वार्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर यह ऐतिहासिक निर्णय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शांति एवं सद्भावना का संदेश धर धर तक पहुंचाने में मिल का पत्थर साबित होगा।
नेभनानी एवं धूत ने कहा कि वर्तमान समय में गांधी के विचार अधिक प्रांसगिक होते जा रहे हैं। गांधी दर्शन जीवन का पथ प्रेरक है और अंशाति एवं हिंसा के इस माहौल में अहिंसा और शांति का वातावरण स्थापित करने में युवा महात्मा गांधी सेवा प्रेरक अत्यन्त उपयोगी साबित होंगे। यह प्रेरक लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के साथ-साथ महात्मा गांधी पुस्तकालय एवं सविंधान केन्द्रों का संचालन भी करेंगें। प्रेरकों को प्रति माह राज्य सरकार 4500 रुपये मानदेय देगी। इनकी प्रत्येक ग्रांम पंचायत स्तर तथा शहर के प्रत्येक वार्ड में नियुक्ति होगी। मुख्यमन्त्री जी के इस निर्णय पर आभार व्यक्त किया।