स्पिक मैके के तत्वावधान मे ओडिसी नृत्यांगना शान्ता श्री की दो कार्यशालाएं कनेरा घाटा क्षेत्र में हुई।

शम्भूपुरा ।स्पिक मैके की कार्यशाला प्रस्तुति के अंतर्गत ओडिसी नृत्यांगना शान्ता श्री की दो कार्यशालाएं कनेरा घाटा क्षेत्र में हुई। इस इलाके में पहली बार स्पिक मैके के तत्वावधान में कोई कार्यक्रम हो रहा है।

पत्रकार ओम जैन/ ब्यूरो चीफ एम के जोशी चित्तौड़गढ़

शम्भूपुरा ।स्पिक मैके की कार्यशाला प्रस्तुति के अंतर्गत ओडिसी नृत्यांगना शान्ता श्री की दो कार्यशालाएं कनेरा घाटा क्षेत्र में हुई। इस इलाके में पहली बार स्पिक मैके के तत्वावधान में कोई कार्यक्रम हो रहा है।

   पूर्व अध्यक्ष जे पी भटनागर ने बताया कि पहला कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छात्र कनेरा में प्रधानाचार्य के निर्देशन में हुआ यहां पर शोकिन लाल धाकड़, निर्भय राम धाकड़, रामेश्वर लाल बागतलिया, दिनेश चौधरी, नेहा गुप्ता, ब्रजेश कुमार, कुसुम किलानिया, राघवेंद्र श्रृंगी तथा स्टाफ उपस्थित था।

  दूसरी प्रस्तुति राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कनेरा में प्रधानाचार्य सावित्री गुप्ता के निर्देशन में हुआ। यहां कल्पना झंवर, लाड कुमारी डाड , देवेंद्र कुमार जोशी उपस्थित थे।

   सर्वप्रथम कृष्ण वंदना से शुरूआत करते हुए कलाकार ने अपनी प्रस्तुति दी।

कलाकार ने चांदी के जेवर पहनने के बारे में बताया। टाकिया , बंग पटिया , शिखर व अपने परिधान के बारे में बताया।

  कलाकार ने बच्चों को स्टेज पर बुलाकर सूची, आशीर्वाद, पताका, हमसस्य, सुंदरता, ज्ञान मुद्रा, चंद्रमुखी, डांटना आदि के बारे में मुद्राओं से बताया। 

  भटनागर ने बताया कि शुक्रवार 24 फरवरी को राश्मी क्षेत्र में कार्यशालाएं आयोजित होगी।

 पहली प्रस्तुति राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेवरिया में 12:15 बजे होगी।  

दूसरी प्रस्तुति राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मरमी में 2 बजे होगी।