चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के दोनो ब्लॉक के 11 मंडल अध्यक्षों की घोषणा।
उदयपुर चिंतन शिविर में कांग्रेस ने उदयपुर घोषणा पत्र जारी किया था जिसमें व्यापक संगठनात्मक सुधारों की घोषणा की गई जिसमे मंडल कांग्रेस समितियों का गठन करने और संगठन में रिक्त पदों को समय पर भरने का निर्णय लिया गया था शेष कार्यकर्ताओ को जल्द मिलेगी अहम जिम्मेदारी:- राज्यमंत्री जाड़ावत

चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के दोनो ब्लॉक के 11 मंडल अध्यक्षों की घोषणा।
पत्रकार ओम जैन/ ब्यूरो चीफ एम के जोशी चित्तौड़गढ़
उदयपुर चिंतन शिविर में कांग्रेस ने उदयपुर घोषणा पत्र जारी किया था जिसमें व्यापक संगठनात्मक सुधारों की घोषणा की गई जिसमे मंडल कांग्रेस समितियों का गठन करने और संगठन में रिक्त पदों को समय पर भरने का निर्णय लिया गया था शेष कार्यकर्ताओ को जल्द मिलेगी अहम जिम्मेदारी:- राज्यमंत्री जाड़ावत
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी में शहर व ग्रामीण ब्लॉक में संग़ठनात्मक पदों पर नियुक्तियों की लगातार मांग की जा रही थी। राज्यमंत्री के प्रयासों के चलते हुई इन नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस चिंतन शिविर में उदयपुर घोषणा पत्र के अनुरूप प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 11 मंडल अध्यक्षों के साथ सभी 2200 मंडल अध्यक्षों की घोषणा करेगी जिसमे कल जारी हुई 122 मंडल अध्यक्ष की सूची में चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के 11 मंडल की कांग्रेस कमेटी में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की जारी सूची में मंडल अध्यक्षों के पद पर अनुभवी जनप्रतिनिधयो को समायोजित करते हुए चित्तौड़गढ़ शहर के सेंट्रल जोन मंडल में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेशनाथ योगी, हेरिटेज मंडल में वरिष्ठ पार्षद बालमुकुंद मालीवाल, साउथ जोन मंडल पार्षद विजय चौहान, चंदेरिया मंडल पार्षद विजय चौधरी, पांडोली मंडल पंचायत राज के आजाद पालीवाल, विजयपुर मंडल पुर्व जिला परिषद सदस्य मोहनसिंह भाटी, घोसुंडा मंडल सरपंच राजदीप सिंह राणावत, अरनियापंथ मंडल सरपंच प्रतिनिधि कालूलाल जाट, बस्सी मंडल भू आवंटन समिति सदस्य दिनेश सोनी, भदेसर मंडल भू आवंटन समिति सदस्य महावीर सिंह डेलवास, सावा मंडल वरिष्ठ नेता अर्जुन रायका को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।
नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों ने अपने मनोनयन पर कांग्रेस की नेता श्रीमती सोनिया गांधी राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत का आभार व्यक्त कर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा है की हम ज़िम्मेदारी का पूरी लगन और मेहनत से निर्वहन कर संगठन को और अधिक मज़बूत प्रदान करेंगे आगामी विधानसभा चुनावों में राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार को रिपिट करने के लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधीयो के साथ मिलकर बुथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगे।
नवरतन जीनगर