ईद के त्यौहार को देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

ईद के त्यौहार को देखते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

(दिलखुश टाटावत)
देवली। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सौम्या झा ने गुरुवार, 11 अप्रैल को ईद के त्यौहार को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि टोंक शहर की मुख्य मस्जिदों पर ईद के नमाज पढ़ने के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हरिताभ आदित्य अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीसलपुर परियोजना, देवली को जामा मस्जिद बड़ा कुंआ टोंक, राहुल सैनी उपखंड अधिकारी टोंक को ईदगाह बहीर, सहायक कलेक्टर निवाई सरिता मल्होत्रा को जामा मस्जिद काफला बाजार, सहायक कलेक्टर टोंक अनिता खटीक को छावनी चौराहा मस्जिद एवं टोंक तहसीलदार रामधन गुर्जर को जामा मस्जिद पुरानी टोंक का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया हैं। उन्होंने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट क्षेत्र में उपस्थित रहकर निगरानी रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने की सुनिश्चितता करेंगे। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका होने या घटित होने की दशा में तत्काल सूचित करेंगे।