विद्यालय में सूर्य सप्तमी के अवसर पर सूर्य नमस्कार किया

(दिलखुश टाटावत)
देवली। मानव धर्म बहुदिव्यांगता विद्यालय में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने सूर्य सप्तमी के शुभ अवसर पर सूर्य नमस्कार किया विद्यालय में एक साथ सूर्य नमस्कार कर भारतीय पारम्परिक योग प्रणाली द्वारा स्वस्थ जीवन जीने का सन्देश दिया। संस्था निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि सूर्य नमस्कार एक आयोजन नही, बल्कि एक दिनचय का हिस्सा होना चाहिए इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की जीवन शैली में सकारात्मक परिर्वतन लाना और उनको निरोग बनाना है। यह एक प्राचीन योगा अभ्यास है जो शारिरीक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमन्द है। यह अभ्यास 12 विभिन्न मुद्राओं का संयोजन है ज शरीर को लचीला और मजबुत बनाता है। मानसिक तनाव व चिन्ता को कम करता है। और अध्यात्मिक और मानसिक शान्ति प्रदान करता है। इस दौरान संस्थान के सभी कर्मचारियों ने भी सूर्य नमस्कार किया।