भाजप एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष मीणा के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का किया भव्य स्वागत

(दिलखुश टाटावत)
देवली। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ के टोडारायसिंह प्रवास कार्यक्रम के दौरान देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र की शीला राजकुमार मीणा टीम द्वारा छान चौराहे पर स्वागत सत्कार किया गया भाजपा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा ने बताया कि युवा साथियों के साथ छान चौराहे पर राजेंद्र सिंह राठौड़ का माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया। इस दौरान सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।