देवली में श्री गुरु नानक देव जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

देवली में श्री गुरु नानक देव जयंती हर्षोल्लास  के साथ मनाई गई।

(दिलखुश टाटावत)
 देवली। यहां कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री गुरु नानक देव  जी की  जयंती के उपलक्ष में श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी ने कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया । इस अवसर पर  सर्वप्रथम 11 दिनों तक नगर कीर्तन के साथ प्रभात फेरी शहर भर में निकाली  गई। जिसमें प्रतिदिन सैकड़ो साध संगत शामिल रहे। कमेटी के सचिव एवं प्रवक्ता गोविंद सिंह सेठी ने बताया कि गुरु के प्रकाश उत्सव पर  गुरुद्वारा दरबार में श्री अखंड पाठ रखवाया गया। तो वहीं नानक नाम लेवा संगत की महिलाओं द्वारा 11 दिनों तक श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ भी किए गए । जिनकी समाप्ति श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर हुई । इस मौके पर गुरुद्वारा ग्रंथी ने कीर्तन दरबार सजाया और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष सुख समृद्धि की अरदास की। यहां गुरुद्वारा ग्रंथी त्रिलोक सिंह ने साथ संगत को श्री गुरु नानक देव जी के मार्गदर्शन करवाएं और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गुरु के मार्गदर्शन पर चलने का संदेश दिया। इस उपरांत दोपहर 1:00 बजे से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक साध संगत के बीच अटूट लंगर प्रसादी वितरण की गई। गुरु पर्व के उपलक्ष पर बालक बालिकाओं और महिलाओं के बीच दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई। गुरु के इस पुण्य कारज में गुरुद्वारा कमेटी प्रधान परमजीत सिंह सुरी उप प्रधान भगवान दास सेठी संरक्षक सुभाष मनचंदा मनजीत सिंह काका कोषाध्यक्ष अमर दास बिलोची डॉ गुरमीत सिंह सेठी प्रितपाल सिंह सलूजा शालू मनचंदा हरिदास बीलोची मोहन लाल बिलोची खुशवीर सिंह आनंद सचिन सचदेवा गोल्डी पंजाबी सोनू पंजाबी सर्वजीत सिंह आनंद लालचंद धर्मानी विनोद धर्मानी परमजीत बीलोची हरीश माधवानी सन्नी माधवानी पीयूष खत्री पंकज रुपेता अशोक बिलोची सहित सैकड़ो गुरु घर के सेवक  उपस्थित रहे जिन्होंने गुरु के पुण्य  कार्य में बढ़ चढ़कर सेवाएं दी ।