यात्रियों से भरी सरदारशहर डिपो की रोडवेज बस खाई में पलटी

(दिलखुश टाटावत)
देवली। राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर सरोली मोड़ के पास विजयगढ़ के समीप शनिवार शाम यात्री से खचाखच भरी एक सरदारशहर डिपो की रोडवेज बस पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्रियों के चोटे आई है। वही बस पलटने के बाद मौके पर ही पुकार मच गई। हादसे के बाद यात्री अपने मोबाइल से परिजनों से रोते चीखते बात करते नजर आए दरअसल सरदारशहर डिपो की बस कोटा से जयपुर की ओर जा रही थी। इस बीच बंथली, विजयगढ़ के समीप यह बस सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस के पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गया। राह गुजर रहे लोग मौके पर रुके व पुलिस थाना, एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर देवली पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार व दूनी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल दूनी अस्पताल ले जाया गया। इसी तरह तीन यात्रियों को देवली अस्पताल में उपचार की लिए लाया गया। इनमें कैलाशी, संतोष तेली व कैलाशी तेली निवासी ज्योति कॉलोनी हैं। जिनके सिर में चोट आई है। दो महिलाओं के सिर पर चोट आई है। जबकि एक के हाथ में चोट लगी है। पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार के अनुसार बस का स्टेरिंग फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है। फिर भी पुलिस जांच में जुटी है। उधर, देवली में घायल हुई महिलाओं ने बताया कि चालक तालिया पीटकर बस चला रहा था। पुलिस की सूचना के मुताबिक करीब 2 दर्जन से अधिक लोग हादसे में घायल हुए हैं। इनमें चार जनों को गंभीर हालत के चलते टोंक रेफर किया गया है।