तुसली माता संग शालिग्राम भगवान का शुभ विवाह आगामी 23 नवंबर को , आज गणपति स्थापना के साथ आयोजन का प्रारंभन*

निहाल दैनिक समाचार पत्र 

कपासन ,

रिपोर्टर शोभा लाल जाट

दिनांक 17 नवंबर 2023

जानकारी प्रदान करते हुए किन्नर निलो भुवाजी ने बताया कि तुसली माता संग शालिग्राम जी भगवान का शुभ विवाह आगामी 23 नवंबर को उनके निज निवास स्थान पर आयोजित किया जायेगा। इसके निमित आज नगर के सैकड़ों महिला पुरुषो की उपस्थिति में पूर्ण विधि विधान से गणपति महाराज की स्थापना कार्यक्रम कर आयोजन की शुरुवात की गई। उक्त विवाह में बारात आगामी 23 नवंबर को नाइयों का मोहल्ला स्थित , सुथार समाज के मंदिर से ढोल नगाड़े , गाजे बाजे के साथ मुख्य बाजार होती हुई व्यास मोहल्ला कपासन पहुंचेगी , जहां गुरु अनिता मां , गादीपति मंदसौर के मुख्य आथित्य में नगरवासी भक्तगणों की उपस्थिति में पंडित पूरण उपाध्याय द्वारा विवाहोत्सव कार्यक्रम को संपन्न करवाया जायेगा। उक्त कार्यक्रम को लेकर नगर में काफी उत्साह का माहौल है। किन्नर निलो भुवाजी का लगातार धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से बना रहना ही उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है , और यही कारण है उनके कार्यक्रम में नगरवासियों का जमावड़ा लगने का। गणपति स्थापना के दौरान बजरंग दल प्रखंड संयोजक रोहित सिंह राजपूत , रतन लाल आचार्य , भेरू लाल आचार्य , सोनू आचार्य , भंवरी प्रजापत , पार्वती सिंह , सोहनी बाई , नारायणी बाई सेन आदि सभी उपस्थित रहे।