भीमगढ़ के रजनीश व्यास ने पूरे भारत में ICAR में 14 वीं रेंक अर्जित की।

भीमगढ़ के रजनीश व्यास ने पूरे भारत में ICAR में 14 वीं रेंक अर्जित की।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली (ICAR)द्वारा आयोजित कृषि स्नातकोत्तर हेतु प्रवेश परीक्षा -2023 में पादप जैव तकनीकी विषय में भीमगढ़ निवासी रजनीश व्यास ने पूरे भारत में 14 वीं रेंक अर्जित की। अब काउंसलिंग के माध्यम से उन्हें भारतवर्ष में कृषि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर में प्रवेश मिलेगा।

रजनीश ने अपनी कृषि स्नातक की उपाधि ICAR के माध्यम से नवसारी कृषि विश्वविद्यालय से अर्जित की। कृषि वैज्ञानिक बन कर क्षैत्र के कृषि उत्थान व किसानों को नई तकनीकों से रुबरु कराने का सपना देखने वाले रजनीश के पिता किशन लाल व्यास शारीरिक शिक्षक व माता चंदा देवी गृहिणी तथा बड़े भाई अश्विनी कुमार कृषि विज्ञान विषय में प्राध्यापक पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस सफलता पर परिवार व क्षैत्र में हर्ष का माहोल है।