कपासन में भाजपा ने निकाली तिरंगा रैली: सभी 8 मंडलों से शामिल हुए कार्यकर्ता, देशभक्ति नारे लगाएं

निहाल दैनिक समाचार पत्र
कपासन ब्यूरो चीफ शोभा लाल जाट
कपासन में भाजपा की ओर से आज तिरंगा वाहन रैली निकाली गई। रैली में विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के सभी 8 मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
तिरंगा वाहन रेली अलग अलग मार्गों और गांवों से होती हुई कस्बे के स्टेट हाइवे पर स्थित माताजी के मंदिर पर पहुंची। जहां एमएलए अर्जुनलाल जीनगर ने कार्यकर्ताओं को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को घर घर फहराने और राष्ट्र प्रेम जागृत करने का काम किया हैं।
इसके बाद माताजी के मंदिर से एमएलए जीनगर के नेतृत्व में तिरंगा वाहन रैली शुरू हुई। रैली में बाइक सवार कार्यकर्ता शामिल हुए। ये सभी वंदे मातरम और देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इनके पीछे कई फोर व्हीलर की गाड़ियां रैली में शामिल थी।
रैली हाईवे से होकर सुभाष चंद्र बोस गवर्नमेंट कॉलेज रोड, रेलवे स्टेशन चौराहा, स्टेशन मार्ग, श्री सांवलिया चौराहा होती हुई पांच बत्ती चौराहे पर पहुंची। जहां से बस स्टैंड, पुरानी राशमी रोड, भेरू जी चौक, पायक मोहल्ला, सिरोया मोहल्ला, पुरबिया मोहल्ला, आदर्श नगर, सोमेश्वर महादेव रोड मार्गों से होती हुई एसआर वाटिका में पहुंचकर समाप्त हुई।