कपासन में मनाया दशा माता का पर्व : महिलाओं ने पीपल के पेड़ का किया पूजन, परिवार की खुशहाली की कामना

कपासन सहित आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को दशा माता का पर्व परंपरा अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया। महिलाओं ने परिवार की दिशा दशा सही रखने, विपदाओं से दूर रखने और खुशहाली की कामना में व्रत रख कर पीपल की पूजा अर्चना कर दशा माता की कथा का श्रवण किया। इसके साथ पिछले 10 दिनों से चल रहा कथा श्रवण अनुष्ठान विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर महिलाओं ने शुभ मुहूर्त में सुबह चार बजे से ही दशा माता की पूजन का कार्य शुरू हुआ। महिलाएं सजधज कर दल बनाकर ढोल धमाकों और डीजे के साथ गीत गाती नाचती हुई पूजा करने पहुंची| कस्बे के अलग-अलग स्थानों पर पीपल के पेड़ पर दशा माता की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की। दशा माता की कथा का श्रवण किया और परिवार की दशा अच्छी रखने, विपत्तियों, समस्याओं को दूर रखने के साथ खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही गत 10 दिनों से चल रही दशा माता कथा श्रवण अनुष्ठान विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

कस्बे में मुख्य स्थान राजेश्वर सरोवर की पाल पर स्थित दशा माता के स्थान पर बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन करने पहुंची। यहां अधिक भीड़ होने के कारण महिलाओं को पूजा करने में इंतजार करना पड़ा। यहां महिलाएं डीजे पर जम कर नाची ।

इसके अलावा कस्बे में संतोषी माता के मंदिर के पास मामा महादेव चबूतरा, गोपाल द्वारा, खारी बावड़ी के बालाजी मंदिर परिसर, पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर, स्टेशन मार्ग स्थित पीपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर, पंचायत समिति परिसर के पास यशोदा नंद नंदेश्वर महादेव मंदिर आदि स्थानों पर महिलाओं ने पूजा अर्चना की।