कपासन में करंट लगने से किसान की मौत: सिंचाई के लिए मोटर स्टार्ट करने के दौरान हुआ हादसा, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

कपासन में करंट लगने से किसान की मौत:  सिंचाई के लिए मोटर स्टार्ट करने के दौरान हुआ  हादसा, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

कपासन मे सिंचाई करने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। शुक्रवार शाम खेत पर फसल में सिंचाई के दौरान ये करंट लगा। जानकारी के अनुसार मोटर के स्टार्टर की केबल में फाल्ट होने से ये हादसा हुआ। जिसका आज पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। एएसआई नारायण सिंह के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव नारिया निवासी लोभ चंद (55) पुत्र उदयराम जाट बीती शाम अपने खेत की फसल में सिंचाई करने गया था। जहां मोटर चलने के लिए स्टार्टर को चालू करने लगा। जिसकी केबल में फाल्ट होने से उसे करंट लग गया और अचेत होकर गिर पड़ा। जिसे परिजन अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आज शनिवार सुबह लोभचंद के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। लोभचंद के पुत्र मदन की ओर से दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। लोभचंद अपने परिवार सहित खेती बाड़ी का काम करता हैं। इनके पांच लड़के हैं। जिसमें तीन खेती करते हैं। दो लड़के पढ़ाई कर रहे हैं।