कल्याण राय मंदिर पर फागोत्सव एवं अन्नकूट का आयोजन

कल्याण राय महिला मंडल के तत्वावधान में नगर के प्रमुख एवं बड़े मन्दिर श्री कल्याणराय मन्दिर में फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान कृष्ण व राधा की सजीव झाँकी बनाई गई। इस दौरान महिलाओं ने कल्याण रायजी के मंदिर में होली के गीतों के साथ फागोत्सव मनाया। इस दौरान महिलाओं ने होली के गीत नैना नीचे करले श्याम ने, रंग मत डारे सांवरिया समेत कई भजनों पर नृत्य किया। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे पर रंग गुलाल उड़ाया। साथ ही ढोलक चंग पर भजन गाए। इस अवसर पर भक्तजनो द्वारा 551 किलो के अन्नकुट का प्रसाद का भोग लगा कर साय महाआरती के बाद भगवान श्री कल्याणराय के भोग लगा कर श्रद्वालुओ में वितरीत किया गया।