कपासन में करंट लगने से महिला की मौत: सिंचाई के लिए मोटर स्टार्ट करते समय हुआ हादसा, मोटर चालू नहीं हुई तो देखने गया पति

कपासन में करंट लगने से महिला की मौत: सिंचाई  के लिए मोटर स्टार्ट करते समय हुआ हादसा, मोटर  चालू नहीं हुई तो देखने गया पति

कपासन बुधवार सुबह खेत पर पति के साथ फसल में सिंचाई करने गई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। स्टार्टर चालू करते समय करंट लगा। स्टार्टर में फाल्ट आने से हादसा हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

एसआई लादूलाल ने बताया कि क्षेत्र के गांव उमंड निवासी केलासी(48) पत्नी रामलाल नाई और उसका पति आज बुधवार सुबह खेत पर सिंचाई करने गए। रामलाल खेत में जहां सिंचाई करनी थी, वहां चला गया और उसकी पत्नी केलासी मोटर चलाने गईं। जहां स्टार्टर चलाते समय उसे करंट लग गया और अचेत होकर गिर पड़ीं।

स्टार्टर में फाल्ट होने से उसे करंट लग गया। काफी देर तक मोटर नहीं चलने पर उसके पति ने उसे आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर वो उसे देखने गया। जहां केलासी स्टार्टर के पास अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। स्टार्टर से उसे करंट लग गया था। उसे लेकर परिजन कपासन अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे चेक कर मृत घोषित कर दिया। सरपंच प्रकाश चौधरी,पूर्व पंचायत समिति सदस्य विष्णु खटीक, उप सरपंच गोविंद आदि भी पीड़ित परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे थे। सूचना पर एसआई लादूलाल जाप्ते के साथ अस्पताल पहुंचे और मृतका केलासी के शव का पोटमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार मृतका अपने पति सहित परिजन मजदूरी और खेती बाड़ी करते हैं। उसके एक 25 साल की लड़की और दो लड़के 23 और 20 साल के हैं।