कपासन में फूलडोल महोत्सव की धूम : रामस्नेही संप्रदाय ने निकाला जुलूस, महिला मंडल ने ठाकुर जी के साथ खेली फूलों से होली

कपासन में फूलडोल महोत्सव की धूम : रामस्नेही  संप्रदाय ने निकाला जुलूस, महिला मंडल ने ठाकुर  जी के साथ खेली फूलों से होली

कपासन में फूलडोल महोत्सव के आयोजन हो रहे हैं। मंगलवार को रामस्नेही संप्रदाय की ओर से जुलूस निकाला गया। श्री कल्याण राय जी मंदिर पर भी फूलडोल महोत्सव आयोजित हुआ। जिसमें महिलाओं ने ठाकुर जी संघ फूलों से होली खेली। भजन कीर्तन का आयोजन हुआ।

कस्बे में रामस्नेही संप्रदाय की ओर से फूलडोल महोत्सव मनाया गया। जिसमें श्री कल्याण राज्य मंदिर चौक स्थित रामपाल से संप्रदाय के प्रमुख ग्रंथ श्रीमद् वाणी जी को भक्त मांगीलाल सोमानी के सिर पर धारण कर जुलूस शुरू हुआ। जुलूस पीपली बाजार, लोडकिया चौक, खारी बावड़ी बलालजी मंदिर से पुराना स्टैंड, पांच बत्ती चोराहा होता हुआ श्री रामद्वारा पंहुचा। जहां सत्यनारायण सोमानी द्वारा भक्त प्रहलाद के चरित्र का पाठ किया और परंपरा अनुसार फूलडोल महोत्सव मनाया गया।इधर श्री कल्याण राय जी मंदिर पर आज मंगलवार को दोपहर 2 बजे से 5 पांच तक फूल डोल महोत्सव मनाया गया। जिसमें महिला मंडल ने फाग के गीतों के साथ सत्संग किया और फूलों से ठाकुर जी संघ होली खेली। अन्नकूट का आयोजन किया गया। इसी प्रकार नगर माहेश्वरी सभा और नवयुग मंडल की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। महिलाओं ने फागोत्सव मनाया। गुर्जर ब्राह्मण समाज और दाधीच महिला मंडल की ओर से भी फाग उत्सव का आयोजन किया गया।