*तेंदुए ने बनाया गाय को अपना शिकार : गले में था पंजे का निशान, मालिक दूध निकालने आया तक चला पता।*


रिपोर्टर प्रकाश सोलंकी पिपलवास


तेंदुए ने बनाया गाय को अपना शिकार

भदेसर उपखंड के आसावरा माता कस्बे में एक तेंदुए ने गाय का शिकार कर लिया। सुबह जब गाय का दूध निकालने के लिए मालिक बाड़े में गया तो उसे इस बात की जानकारी हुई। वन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंची और गाय का मौके पर ही पोस्टमार्टम किया गया। 
भदेसर उपखंड के आसावरा माता कस्बे में मिट्ठू लाल ने अपनी गाय को रोज की तरह बाड़े में बांधकर सो गए थे। बाड़ी में तीन चार पशु और भी बंधे हुए थे। देर रात को तेंदुआ बाड़े में घुसा और गाय का शिकार कर लिया। गहरी नींद की वजह से गाय की आवाज भी नहीं पहुंची। सुबह करीब 10 बजे जब मिट्ठू लाल गाय का दूध निकालने के लिए बाड़े में तो गाय को मरा हुआ पाया। दुधारू गाय के गले में पंजे के निशान भी देखे गए, साथ ही पीछे से मांस भी नोच रखा था।
मिट्ठू लाल ने तुरंत इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिवार ने वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी। मौके पर वन विभाग से शैतान सिंह पहुंचे। मौका देखने के बाद गाय का वहीं पर पोस्टमार्टम किया गया। वन विभाग के शैतान सिंह ने बताया कि आसपास की पहाड़ियों और जंगली इलाके होने से तेंदुए का यहां पर मूवमेंट काफी होता है। यहां पिंजरा लगाए जाने के बावजूद भी कोई भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आता है क्योंकि पूरा एरिया खुले जंगल के समान ही है। भूख लगने पर तेंदुआ कस्बे की ओर आता है और पशुओं को अपने शिकार बनाता है।