*तेज गर्मी का असर, दिन में सड़कें होने लगी सूनी:19 अप्रैल को आंधी बारिश का येलो अलर्ट, तब।*

*तेज गर्मी का असर, दिन में सड़कें होने लगी सूनी:19 अप्रैल को आंधी बारिश का येलो अलर्ट, तब।*

रिपोर्टर प्रकाश सोलंकी पीपलवास 

    
चित्तौड़गढ़।  में हिंदी में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दुर्ग पर भी पर्यटकों का आना जाना कम हो गया।
चित्तौड़गढ़ में गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। दिन का ही नहीं रात का पारा भी तेजी से बढ़ने लगा है। सुबह से ही धूप का प्रकोप रहने लगा है। दोपहर होते ही गर्म हवा से भी लोग परेशान होने लगे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने क्लाइमेंट चेंज होने की संभावना जताई है। जिले में एक बार फिर 19 अप्रैल को तेज हवा, आंधी, तूफान के साथ बारिश हो सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। चित्तौड़गढ़ जिले में गर्मी बढ़ती जा रही है। सुबह से ही धूप तेज होने से गर्मी महसूस होने लगती है। दोपहर में गर्म हवा के चलते लोग घरों से कम निकलते हैं। सिर्फ दिन का पारा नहीं बल्कि रात का पारा भी बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान जहां 40 डिग्री पार कर चुका है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री पार हो चुका है। गर्म हवा का असर रात को भी देखने को मिल रहा है। दोपहर में धूप के साथ-साथ लू से भी बचने के लिए लोग अपने मुंह और सर पर कपड़ा बांध कर निकलने लगे हैं। गर्मी के कारण स्कूल के बच्चों को भी परेशानी हो रही है। दोपहर के लगभग 2 बजे तपती दोपहरी में स्कूलों की छुट्टी होती है, जिसमें बच्चों को ना चाहते इस गर्मी में घर तक का सफर तय करना पड़ता है। हुए भी जिले को जारी किया येलो अलर्ट मौसम विभाग के एक्सपर्ट का कहना है कि एक बार फिर प्रदेश के साथ चित्तौड़गढ़ जिले का भी मौसम बदल सकता है। 19 अप्रैल को तेज आंधी, तूफान के साथ बारिश भी हो सकती है। ऐसे में विभाग ने जिले को येलो अलर्ट जारी किया है। तब तक मौसम पूरी तरह से शुष्क रहेगा। 19 अप्रैल के बाद गर्मी और ज्यादा तेज हो सकती है। दोनों ही सूरत में कृषि विभाग ने किसानों को भी एडवाइजरी जारी की है।