लगातार तीसरी बार सांसद बनकर निम्बाहेड़ा प्रथम बार आगमन पर जोशी का हुआ भव्य स्वागत*

निम्बाहेड़ा। चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र की जनता का मैं आभारी हूं कि मुझे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आप सभी की सेवा का अवसर दिया

लगातार तीसरी बार सांसद बनकर निम्बाहेड़ा प्रथम बार आगमन पर जोशी का हुआ भव्य स्वागत*

*लगातार तीसरी बार सांसद बनकर निम्बाहेड़ा प्रथम बार आगमन पर जोशी का हुआ भव्य स्वागत*

*यह मेरी नहीं जनता जनार्दन की जीत, भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता का सम्मान एवं अभिनंदन है- जोशी*

*डबल इंजन की सरकार क्षेत्र के विकास में नहीं आने देगी कोई कमी- कृपलानी*

निम्बाहेड़ा। चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र की जनता का मैं आभारी हूं कि मुझे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आप सभी की सेवा का अवसर दिया, आज जो यह सम्मान और अभिनंदन मेरा हो रहा है वास्तविकता में यह क्षेत्र की जनता जनार्दन का सम्मान है और भाजपा के हर उस कार्यकर्ता का अभिनन्दन है, जिसने दिन रात एक कर तन, मन से कार्य कर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करने का काम किया।

उक्त विचार मंगलवार को देर सांय निम्बाहेड़ा पंचायत समिति परिसर में आयोजित स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने व्यक्त किए। उल्लेखनीय है कि चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र से लगातार तिसरी बार सांसद बनकर प्रथम बार निम्बाहेड़ा पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में निम्बाहेड़ा पंचायत समिति परिसर में स्वागत एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जोशी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार के काम पर मोहर लगाई है। भाजपा और मोदी सरकार को जनता ने जो समर्थन और आशीर्वाद दिया उससे विकास मे ना पहले कोई कमी आई ना आगे आऐगी। इसी की परिणीति है कि प्रधानमंत्री मोदी ने शपथ ग्रहण करने के बाद सर्वप्रथम देश के किसान भाइयों को किसान सम्मान निधी हस्तांतरण करने का काम किया, वहीं देश के 3 करोड़ गरीब एवं आवासहीन देशवासियों को पक्के मकान बनाने के संकल्प की ओर कदम बढ़ाया, जिसमें गैस, बिजली एवं नल कनेक्शन की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी।

जोशी ने कहा कि निम्बाहेड़ा विधानसभा को रेल मार्ग हो चाहे सड़क मार्ग देश के हर कोने से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निम्बाहेड़ा से मंगलवाड़ मार्ग को भी शीघ्र ही फोरलेन में बदलने का कार्य आरम्भ हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व निम्बाहेड़ा में आयोजित किसान सम्मेलन में राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र में जिन विकास कार्यों की घोषणा की गई थी, उन्हें भी शीघ्र ही मूर्त रूप दिया जाएगा।

*डबल इंजन की सरकार क्षेत्र के विकास में नहीं आने देगी कोई कमी- कृपलानी*

सांसद जोशी के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दस वर्ष के कार्यकाल में अविस्मरणीय, अकल्पनीय एवं अतुलनीय कार्य किए, जिसके चलते भाजपा ने देश में 400 पार का नारा दिया, लेकिन देश में मोदी विरोधी एवं विपक्षी दलों ने जनता के बीच भ्रम फैलाकर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया। कृपलानी ने कहा कि देश की जनता ने इनके झांसे में नहीं पफंस कर एक बार पिफर प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास जताते हुए एनडीए को समर्थन दिया है। अब देश और राज्य में डबल इंजन की सरकार है, तो आने वाले निकाय एवं पंचायती राज चुनाव में भी कमल खिलाकर चार इंजन की सरकार बनाकर विकास की गति को रफ्तार देने का कार्य किया जाएगा।

समारोह के आरम्भ में प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जोशी का भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य आतिशबाजी एवं ढोल के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जोशी, विधायक कृपलानी, जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। तत्पश्चात विधायक कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, प्रधान बगदीराम धाकड़ ने निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद जोशी का मेवाड़ी परम्परा के अनुसार साफा पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह स्वरूप मेवाड़ रत्न श्री महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट की। स्वागत उद्बोधन प्रधान बगदीराम धाकड़ ने दिया एवं संचालन पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शक्तावत ने किया।

इस दौरान मंच पर जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, जिला प्रमुख भूपेन्द्र सिंह बडोली, पंचायत समिति प्रधान बगदीराम धाकड़, निम्बाहेड़ा नगर मण्डल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ प्रदेश मंत्री एवं जिप सदस्य गब्बर सिंह अहीर, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगल किशोर धाकड़ आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सांसद जोशी का भारतीय जनता पार्टी निम्बाहेड़ा के चारों मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में बडी माला पहनाकर स्वागत किया गया, इसके साथ ही नगर पालिका निंबाहेड़ा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्षद पारस पारख के नेतृत्व में पार्षद दल, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल चौधरी एवं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता जेठानन्द खत्री, डॉ. जे.एम.जैन, श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के कैलाश मूंदड़ा, लायंस क्लब गोल्ड अध्यक्ष गोविंद सोनी, क्रेता व्यापार संघ के नानालाल भूतड़ा, भारतीय जैन संघटना के विरेश चपलोत सहित नगर के विभिन्न समाजों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं आदि के द्वारा भी प्रदेशाध्यक्ष जोशी का आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पूर्वी मण्डल महामंत्री राजेश धाकड़, शैलेन्द्र पाटीदार, हीरालाल जटिया, पश्चिमी मण्डल महामंत्री राजेश जैन, अर्जुन मेघवाल, गोपाल धाकड़, कनेरा मंडल महामंत्री शिवलाल धाकड़, मोनू मारू, बिहारीलाल रेगर, नगर मंडल महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर सहित निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।