कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर के कर्मचारियों का अनशन लगातार जारी 

उदयपुर. महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर की ओल्ड पेंशन संयुक्त संघर्ष समिति के निर्णयानुसार विश्वविद्यालय के कर्मचारी अनशन पर बैठे। पांच महिला प्रोफेसर एव कर्मचारी शनिवार दोपहर 12 बजे से रविवार दोपहर 12 बजे तक के लिए क्रमिक अनशन पर बैठेगी।

कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर के कर्मचारियों का अनशन लगातार जारी 

कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर के कर्मचारियों का अनशन लगातार जारी 

2सितंबर

संवाददाता मुकेश कुमार जोशी चित्तौड़गढ़

उदयपुर. महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर की ओल्ड पेंशन संयुक्त संघर्ष समिति के निर्णयानुसार विश्वविद्यालय के कर्मचारी अनशन पर बैठे। पांच महिला प्रोफेसर एव कर्मचारी शनिवार दोपहर 12 बजे से रविवार दोपहर 12 बजे तक के लिए क्रमिक अनशन पर बैठेगी।

वहीं सभी कर्मचारियों ने दोपहर 1.30 बजे तक से 1.30 12 से विश्वविद्यालय मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने 'अपने दाहिने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शित करते हुए कार्य किया। इस दौरान मांग रखी कि विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों के ओल्ड पेंशन स्कीम पेंशन लागू करने में रही विसंगतियों को दूर कर सरकारी कर्मचारियों के तर्ज पर ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) का लाभ दिया जाए। विश्वविद्यालय कर्मचारियों के पेंशन फंड की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा वहन की जाए। चूंकि जो राशि कर्मचारियों ने राज्य सरकार के आदेश पर एनपीएस में जमाई है, उसे अलग से 12 प्रतिशत ब्याज सहित राशि जमा कराना प्रायोगिक रूप से संभव नहीं है। समिति संयोजक गीतेश जैन ने बताया कि क्रमिक अनशन प्रतिदिन पांच कर्मचारियों द्वारा धरने पर बेठेगे। विरोध प्रदर्शन एवं धरना प्रतिदिन चलता रहेगा। जब तक राज्य सरकार मांग पूरी नहीं कर देती ।ओ पी एस के समर्थन प्रदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राज समंद के डॉ सी. एम. यादव, डॉ रतन लाल सोलंकी, डॉ मनी राम जाट एव डॉ ए ल. के. छाता ने धरने पर बैठी महिला प्रोफेसरों का हौसला बढ़ाया एव ओ पी एस देने की सरकार से जोरदार मांग की

यह जानकारी चितौड़गढ़ जिले कुषि विज्ञान केंद्र वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रतन लाल जी सोलंकी ने दी