बेगूं पुलिस की कस्टडी से एक अफीम तस्कर नीमच जिले से हुआ फरार।

चित्तौड़गढ़/ बेगूं,  चित्तौड़गढ़ जिले उपखंड बेगूं अन्तर्गत बेगूं थाना पुलिस की कस्टडी से एक अफीम तस्कर नीमच जिले से फरार हो गया। बेगूं पुलिस, तस्कर सूरजनाथ उर्फ शेरू को एनडीपीएस के एक मामले में छानबीन के लिए नीमच जिले के छायन गांव लेकर आई थी। घटना शनिवार रात 8 बजकर 30 मिनट की है।

बेगूं पुलिस की कस्टडी से एक अफीम तस्कर नीमच जिले से हुआ फरार।

बेगूं पुलिस की कस्टडी से एक अफीम तस्कर नीमच जिले से हुआ फरार।

संवादाता मुकेश कुमार जोशी चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़/ बेगूं, 

चित्तौड़गढ़ जिले उपखंड बेगूं अन्तर्गत बेगूं थाना पुलिस की कस्टडी से एक अफीम तस्कर नीमच जिले से फरार हो गया। बेगूं पुलिस, तस्कर सूरजनाथ उर्फ शेरू को एनडीपीएस के एक मामले में छानबीन के लिए नीमच जिले के छायन गांव लेकर आई थी। घटना शनिवार रात 8 बजकर 30 मिनट की है।

चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना प्रभारी भगवान लाल और 4 अन्य पुलिसकर्मियों के साथ अफीम तस्कर सूरज नाथ को नीमच लाया गया था। आरोपी को 3.50 किलो अफीम के मामले में पकड़ा गया था। आरोपी सूरज ने छायन गांव (नीमच) के एक व्यक्ति से अफीम लेने की बात कबूल भी की थी। पुलिस उसी व्यक्ति की तलाश और बाकी के सबूत जुटाने छायन गांव आई थी। इसी दौरान आरोपी सूरज एक मकान की बालकनी से कूदकर फरार हो गया। इसके बाद आनन-फानन में बेगूं पुलिस ने तुरंत नीमच सिटी पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद नीमच सिटी पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें रवाना कर दी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि बेगूं थाना पुलिस टीम जब आरोपी को लेकर नीमच सिटी थाना क्षेत्र के गांव छायन पहुंची। तो इस बात की जानकारी बेगूं थाना पुलिस ने नीमच सिटी थाना पुलिस को नहीं दी। इतना ही नहीं आरोपी को हथकड़ी बांधकर नहीं लाया गया था। यहीं वजह रही कि आरोपी फरार हो गया। नीमच सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में धारा 224 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं । 

*मंदसौर से भी फरार हुआ था आरोपी।*

गौरतलब है कि बीतें दिनों राजस्थान की निंबाहेड़ा पुलिस भी मंदसौर जिले से लूट के 3 आरोपियों को पकड़कर ले जा रही थी। उस दौरान भी नीमच सिटी थाना क्षेत्र के गांव जैतपुरा में आरोपी पुलिस की टीम पर हमला कर पुलिसकर्मी को गोली मारकर और हथियार लेकर फरार हो गए थे। एक बार फिर इस तरह का मामला नीमच सिटी थाना क्षेत्र में सामने आया है।

नीमच सिटी प्रभारी करणी सिंह शक्तावत ने बताया कि बेगूं थाना पुलिस की टीम 3.5 किलो अफीम के मामले में आरोपी को छायन गांव लेकर आई थी। बेगूं पुलिस ने हमें आने की कोई सूचना नहीं दी। रात 8 बजकर 30 मिनट पर बेगूं पुलिस के साथ आया एक आरोपी चकमा देकर फरार हो गया है।

बेगूं थाना प्रभारी भगवान लाल ने इसकी जानकारी नीमच सिटी थाने पर दी है। धारा 224 के तहत प्रकरण कर दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही हैं। रात में ही पुलिस की टीम को आरोपी की तलाश के लिए रवाना कर दिया गया है।