महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर कांग्रेस जनों ने फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया साथ ही शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

चित्तौड़गढ़ शहर कांग्रेस कमेटी चितौड़गढ़ के तत्वाधान में कांग्रेस नेता प्रेमप्रकाश मूंदड़ा, नगर परिषद् सभापति संदीप शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी, हेरिटेज जोन अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल की उपस्थिति में कांग्रेस जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पावटा चौक सब्जी मंडी के पास महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन करते हुए शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर कांग्रेस जनों ने फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया साथ ही शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

ब्यूरो चीफ एम के जोशी चित्तौड़गढ़

चित्तौड़गढ़, 11 अप्रैल।

चित्तौड़गढ़ शहर कांग्रेस कमेटी चितौड़गढ़ के तत्वाधान में कांग्रेस नेता प्रेमप्रकाश मूंदड़ा, नगर परिषद् सभापति संदीप शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी, हेरिटेज जोन अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल की उपस्थिति में कांग्रेस जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पावटा चौक सब्जी मंडी के पास महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन करते हुए शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

नगर परिषद् चित्तौड़गढ़ के सभापति की अध्यक्षता में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई गई। 

सभापति ने सर्वप्रथम महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा के सम्मुख पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

 उन्होंने बताया कि फुले ने लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोलकर पत्नी को पढ़ाकर टीचर बनाया ज्योतिबा फुले ने किस तरह समाज के लोगों को शिक्षा की ओर अग्रसर किया और एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज से पहले अपने समय में उन्होंने बहुत कठिनाइयां झेली उनके समय में शिक्षा का अभाव था। 

कांग्रेस नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा ने सामाजिक भेदभाव व कुरीतियों को खत्म करने के लिए महात्मा ज्योतिबा राव फुले ने जो अभियान चलाया था, उसे आज तक कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ा रही है। उन्होनें कहा कि महिलाओं की शिक्षा की अलख महात्मा फुले ने ही जगाई थी, जिससे आज महिलाएं कदम से कदम मिला कर चल रही हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा है कि इन्होंने दलित शोषित व पिछड़े समाज के लिए अपना जीवन लगा कर उनको शिक्षित कर बराबरी दर्जा देने का कार्य किया है। हमें ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

महेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पार्षद रामगोपाल लोहार, संदीप सिंह शम्मी, टिंकू धामानी, यूवा नेता धर्मेंद्र मूंदड़ा, देवराज साहू, कन्हैयालाल माली, राजू खटीक, प्रवक्ता राजेश सोनी, अहसान पठान, शंभुलाल प्रजापत, नवरतन जीनगर, महेश काकानी, मनीष मीणा, शिवरतन सोनी, शांतिलाल सालवी, पार्षद प्रत्याशी रामेश्वर माली, बसंतीलाल वेद, संदीप तरावत, शिवचरण माली, आईटीसेल रामेश्वर माली, नासिर खान धर्मेश भारती आदि मौजूद रहे।