28 अगस्त 2022 को नीमच कृषि मंडी प्रांगण नीमच में राजस्थान मध्य प्रदेश के अफीम किसानों के अति आवश्यक मीटिंग

प्रेस विज्ञप्ति *28 अगस्त 2022 को नीमच कृषि मंडी प्रांगण नीमच में राजस्थान मध्य प्रदेश के अफीम किसानों की अति आवश्यक मीटिंग* 1. 1997-98 से 2022 तक विभिन्न कारणों से काटे गए सभी अफीम पट्टे लुवाई चिराई के बहाल हो। 2. थोपा गया मार्फिन नियम व सीपीएस समाप्त कर औसत आधार पर सभी किसानों को समान आरी के अफीम पट्टे दिए जाए। 3. अफीम का मूल्य अंतर्राष्ट्रीय मानक मूल्य को आधार मानकर किसानों को मूल्य दिया जाए। 4.WTO कानून रद्द कर कृषि व कृषि उत्पादों का विदेशी आयात बंद कर मेक इन इंडिया मेड बाय किसान सार्थक सिद्ध किया जाए। 5. धारा 8 / 29 को समाप्त किया जाए। किसान भाइयों से आग्रह पूर्वक अपील है अफीम नीति 2022 -23 बनने से पहले जाग जाओ और अपने -अपने परिवार से सिर्फ और सिर्फ एक सदस्य को 28 अगस्त रविवार को नीमच कृषि मंडी प्रांगण नीमच में किसानों की आवाज बुलंद करने हेतु अवश्य भेजें। मांगीलाल मेघवाल बिलोट