श्मशान में मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव

श्मशान में मिला 52 वर्षीय व्यक्ति का शव

(दिलखुश टाटावत)
देवली। शहर के बंगाली कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति शुक्रवार सुबह घर से मजदूरी पर जाने की बात कह कर निकला  लेकिन बाद में उसका शव शमशान घाट परिसर में मिला। पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति 52 वर्षीय पुलिन विश्वास पुत्र गोपाल विश्वास निवासी बंगाली कॉलोनी देवली है। पुलिन शुक्रवार सुबह 10 बजे घर में मजदूरी पर जाने की बात कहकर निकला था। वही शाम 4:30 बजे नगर पालिका के कर्मचारी जब शमशान घाट परिसर में पौधे लगाने पहुंचे तो पुलिन वहां लेटा हुआ मिला। जिसे उठाने का प्रयास किया तो वह अचेत था। कर्मचारी ने देवली थाना पुलिस को सूचना दी। वहीं बंगाली समाज के जरिए परिजनों का पता लगाया गया। वही चिकित्सालय लाने पर पुलिन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया  बताया गया कि पुलिन मजदूरी का काम करता है। उसके दो बेटे व एक बेटी है। इस दौरान थाना पुलिस के एएसआई करण सिंह, हेड कांस्टेबल बाबूलाल, रामेश्वर प्रसाद, संदीप यादव मौके पर पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई में जुट गए। पुलिस ने बताया कि मामले में मृतक के पुत्र सचिन ने रिपोर्ट दी है।