कलयुगी पिता ने पुत्री के साथ किया बलात्कार

कलयुगी पिता ने पुत्री के साथ किया बलात्कार

(दिलखुश टाटावत)
देवली। देवली उपखंड के एक थाना क्षेत्र में रिश्तो को तार-तार होने का मामला दर्ज हुआ है। प्रकरण में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म कर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी।पुलिस ने बताया कि देवली क्षेत्र के घाड़ थाने में एक महिला ने प्रकरण दर्ज करवाया है। इसमें बताया कि उसकी पुत्री के साथ उसके पिता ने कई बार दुष्कर्म किया। पिता मजदूरी करता है तथा शराबी भी बताया जा रहा है। वहीं घाड़ पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला पोक्सो एक्ट में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।