निंबाहेड़ा नगर में गणेश उत्सव की धूम पूर्व मंत्री कृपलानी ने की आरती

नगर में गणेशोत्सव की धूम, पूर्व मंत्री कृपलानी ने की आरती ब्यूरो चीफ एम के जोशी चित्तौड़गढ़ 3सितंबर निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा उपखण्ड सहित नगर क्षेत्र में गणेशोत्सव की धूम चरम पर है। नगर के श्री शुभाष सांस्कृतिक सेवा संस्थान, श्री राजेन्द्र चौक, श्री रामद्वारा चौक, विजय चौक, चंदन चौक, श्री नृसिंह मन्दिर, श्री बाल गणेश उत्सव चारभुजा चौक, शास्त्री कॉलोनी सहित दर्जनों स्थान पर प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर दस दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार रात पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी सहित पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, महामंत्री मयंक अग्रवाल, उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, गोपाल पंचौली ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के पीछे, शास्त्री कॉलोनी में सिद्धि विनायक भगवान श्री गणेश जी की आरती में क्षेत्रवासियों के साथ भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रविशंकर बाहेती, विजय सिंह राठौड़, विकास पोरवाल के नेतृत्व में कॉलोनीवासियों ने स्नेह व अपनत्व के साथ ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी के साथ अतिथियों की अगवानी कर स्वागत किया।

निंबाहेड़ा नगर में गणेश उत्सव की धूम पूर्व मंत्री कृपलानी ने की आरती