कपासन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: साधु संतो का निकला जुलूस, शाम को होगा भजन संध्या का आयोजन, कल हवन कुंड में देंगे आहुतियां
निहाल दैनिक समाचार पत्र
कपासन ब्यूरो चीफ शोभा लाल जाट
श्री सांवलिया धाम आश्रम मुंगना में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष में रविवार को सुबह संतो का जुलूस निकाला गया। वही शाम को भजन संध्या और रात्रि जागरण कार्यक्रम होगा। कल सुबह से दिनभर गुरु चरण पूजा होगी।
मुंगाना आश्रम में मेवाड़ महा मंडलेश्वर और आश्रम के महंत श्री चेतन दास जी महाराज के सानिध्य में आश्रम में परंपरा अनुसार गुरु पूर्णिमा महोत्सव गुरुवार से ही मनाया जा रहा है। जिसमें प्रदेश सहित कई प्रांतों के सैकड़ों साधु संत यहां पहुंचे हैं। महोत्सव के अंतर्गत आज सुबह आश्रम में पहुंचे सैकड़ों साधु संतों का वहां जुलूस निकाला गया। गाजे बाजे और ठाकुर जी के बेवाण के साथ जुलूस आश्रम से शुरू हुआ। जो पूरे गांव का भ्रमण कर पुनः आश्रम पंहुचा। गांव में जगह-जगह साधु-संतों की अगवानी की गई। इसके बाद आश्रम में संत सेवा के साथ इन्हें भोजन करवाया गया। आश्रम की परंपरानुसार आश्रम की ओर से इन साधु संतो को सिख देकर विदा किया जा रहा हैं। आज शाम को भजन संध्या का होगा आयोजन
आश्रम पर गुरु महिमा आधारित भजन संध्या आयोजित की जाएगी। जिसमें कई प्रसिद्ध भजन गायक भजन प्रस्तुत करेंगे। प्रवचन और रात्रि जागरण भी होगा। भजन संध्या के लिए आश्रम में बड़ी साइज का वाटरप्रूफ डॉग लगवाया गया है।
गुरु चरण पूजा कल
सोमवार को सुबह 4 बजे से आश्रम परिसर में यज्ञ हवन शुरू होगा। महंत श्री अपने ब्रह्मलीन गुरु संत श्री बिहारी दास जी महाराज की प्रतिमा की पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद सुबह 7 बजे महंत श्री गादी पर विराजित होंगे। जहां इनके शिष्य और भक्त अपने गुरु की चरण पूजा कर उनसे कंठी धारण कर आशीर्वाद लेंगे। यह गुरु चरण पूजा का कार्यक्रम दिनभर जारी रहेगा। साथ ही यहां आने वाले हजारों की संख्या में शिष्य और भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। लगभग 30 बोरी शकर की प्रसादी तैयार की जा रही हैं। जिसमें हलवाइयों के साथ सो व्यक्तियों का दल इस कार्य में लगा हुआ हैं।