भाजपा ग्रामीण मंडल कार्य समिति की बैठक :

30 मई से 30 जून तक चलेगा महासंपर्क अभियान, बूथ समिति और पन्ना प्रमुख सत्यापन कार्य को शीघ्र करें पूरा

भाजपा ग्रामीण मंडल कार्य समिति की बैठक :
भाजपा ग्रामीण मंडल कार्य समिति की बैठक :

निहाल दैनिक समाचार पत्र

कपासन ब्यूरो चीफ शोभा लाल जाट

भाजपा ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति की संयुक्त बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। बैठक में भाजपा के महासंपर्क अभियान की जानकारी दी गई।

ग्रामीण मंडल महामंत्री घनश्याम भांड ने बताया कि भाजपा ग्रामीण मंडल कपासन और शनि महाराज मंडल की संयुक्त मंडल कार्य समिति की बैठक गांव मुंगाना स्थित मोहन वाटिका में हुई। बैठक विधायक अर्जुनलाल जीनगर के मुख्य के मुख्य आतिथ्य में हुई।

बैठक में विधानसभा विस्तारक कालूराम मीणा ने भाजपा सरकार के 9 वर्ष के सफलतम कार्यकाल की जानकारी देकर बताया कि 9 वर्ष पूरे होने पर शीर्ष नेतृत्व की ओर से 30 मई से 30 जून तक महासंपर्क अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने महासंपर्क अभियान के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही नमो वॉलंटियर्स को जल्द से जल्द बूथ समिति और पन्ना प्रमुख सत्यापन कार्य को शीघ्र पूरा करने को कहा।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल अहीर, मंडल अध्यक्ष शंभूलाल जाट, शनि महाराज मंडल अध्यक्ष छोगालाल गाडरी,  मंडल महामंत्री रतन नाथ जी योगी  पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन शर्मा, शंभुलाल भट्ट, मंडल महामंत्री सुनील व्यास आदि ने विचार व्यक्त किए।

ये रहे मौजूद

इस दौरान भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह चौहान, ऐसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष पप्पू जटिया, मंडल महामंत्री ललित खंडेलवाल, एससी मोर्चा उपाध्यक्ष बाबू लाल खटीक, कमलेश बंजारा, रतन शर्मा, रतन सुखवाल कालूराम जाट, तुलसीराम खंडेलवाल, सुरेश शर्मा माधवलाल बेरवा, देवीलाल भट्ट, विष्णु हेडा, कैलाश अहीर, नारायण लोहार, मनोज सुखवाल मुंगाना, सीताराम अहीर, गोविंद जाट, सीताराम अहीर कल्याणपुरा, शोभा लाल जाट मेवदा, सुरेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, आदि मौजूद रहे।