श्रमिक दिवस पर कर्मचारियों को किया सम्मान: कपासन नगरपालिका में हुआ समारोह, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

श्रमिक दिवस पर कर्मचारियों को किया सम्मान:  कपासन नगरपालिका में हुआ समारोह, समस्याओं  के समाधान का दिया भरोसा

निहाल दैनिक समाचार पत्र

कपासन ब्यूरो चीफ शोभा लाल जाट

कपासन में श्रमिक दिवस पर आज सोमवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने समारोह आयोजित कर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का अभिनंदन किया गया। संगठन महामंत्री रोहित कोदली ने बताया कि स्थानीय नगर पालिका परिसर में आज सोमवार को दोपहर में सफाई मजदूर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मत कोदली की अध्यक्षता में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अध्यक्ष कोदली ने सभी सफाई कर्मचारियों का अभिनंदन किया और श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान सफाई कर्मचारियों की ओर से भी नवनियुक्त अध्यक्ष कोदली का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अध्यक्ष ने कहा की कस्बे को स्वच्छ और सुंदर रखने में सफाई कर्मियों का मुख्य योगदान है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर पहुंचा कर समाधान कराने का भी आश्वासन दिया।

इस मौके पर जगदीश गौड़, सत्य नारायण बेनीवाल, गोपाल सोनवाल, रमेश कोदली, घनश्याम मल, मुकेश, वासुदेव गारू, कुंदन कोदली, दिनेश कोदली, गोपेश कोदली, मदन कोदली, देवेंद्र सोनवाल, दिलीप कोदली, सरिता बारेशा, मधु देवी, गीता देवी, दुर्गाबाई, राधा देवी, लक्ष्मी देवी, सरिता देवी सहित कई सफाई कर्मी मोजूद रहे।