कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपाइयों का जनाक्रोश महाघेराव : केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- महंगाई राहत कैंप गरीबों के साथ धोखा
निहाल दैनिक समाचार पत्र
कपासन ब्यूरो चीफ शोभा लाल जाट
भाजपाइयों के जन आक्रोश महाघेराव का हुआ आयोजन।
कांग्रेस पार्टी के कथित कुशासन के खिलाफ भाजपाइयों जनाक्रोश महाघेराव किया। इस दौरान जल संसाधन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कांग्रेस सरकार के महंगाई राहत कैंप को गरीबों के साथ धोखा होना बताया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने इसे ढोंग बताते हुए कहा कि जनता सरकार रिपीट नहीं बल्कि डिलीट करेगी। महाघेराव के चलते आज जिला कलेक्ट्रेट को छावनी में बदल दिया। भारी संख्या में पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा। जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन से पहले सुभाष चौक पर सभा का आयोजन किया गया।
जल संसाधन केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में गरीबों को राहत कैंप में आने के लिए बाध्य किया जा रहा है। उन्हें राहत का झुनझुना पकड़ाने के लिए शिविर में आकर रजिस्ट्रेशन करने के लिए जबरदस्ती कर रहे हैं। केंद्र की सरकार ने जब लोगों को घर दिया, बिजली दी, गैस चूल्हा दिया, पानी पीने का पानी दिया तो क्या लोगों को रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में लगना पड़ा। इस तरह का धोखा केंद्र सरकार ने कभी नहीं किया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ राज्य सरकार को जांच करवानी चाहिए, उनको वह क्लीन चिट दे रही है। भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का काम अशोक गहलोत की सरकार कर रही है। राजस्थान में माफिया राज चल रहा है। गैंगस्टर का राज चलता है। अपराधियों पर नकेल कसने का काम मुख्यमंत्री या गृहमंत्री का होता है लेकिन दुर्भाग्य से यह दोनों पद पर एक ही आदमी बैठा हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने को प्राथमिकता देनी चाहिए, लेकिन उनके लिए उनकी कुर्सी बचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। बड़ी संख्या में लोग भी पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री बोले दूर से पानी लाने का दर्द समझता हूं
केंद्र की योजनाओं को राज्य सरकार अपना नाम लेकर लोगों के सामने पेश कर रही है। हर घर जल योजना की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे दिया। मुझे इस बात की खुशी है और पानी की कमी क्या होती है यह मैं अच्छे से जानता हूं। क्योंकि मेरा जन्म पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में हुआ है। उस क्षेत्र में 5 से 10 किलोमीटर दूर से माता और बहनों को सिर पर मटका रखकर पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर में पीने का पानी पहुंचाने के लिए योजना बनाई। तीन करोड़ 23 लाख घरों में पीने का पानी देना है लेकिन कोरोना के कारण हम थोड़े पीछे रह गए। उसके बावजूद भी यह आंकड़ा अभी तक 12 करोड़ तक पहुंच चुका है। अब महिलाओं को सिर पर मटकी का बोझ नहीं उठाना पड़ेगा। इसके और यह पुण्य काम केंद्र की सरकार ने किया है। जिला कलेक्ट्रेट में पुलिस तैनात रही।
सरकार रिपीट होगी इसका सर्वे कहां से करवाया
भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने कहा कि तपती धूप में लोगों को लाइन में खड़ा कर रहे हैं। वहां बुजुर्गों को भी बुलाया जा रहा है। कुछ लोग धूप में और गर्मी में खड़े रहने की वजह से बीमार हो रहे हैं। पचपदरा में तो एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। फिर कांग्रेस वाले बोल रहे हैं कि सरकार रिपीट होगी। यह कौन सा सर्वे करवाया और कहां से करवाया। जनता ने मन बना लिया है कि सरकार रिपीट नहीं बल्कि डिलीट होगी। राहत देने का ढोंग जो कांग्रेस सरकार कर रही है उसके लिए जनता आपको आने वाले समय में 5 साल नहीं बल्कि 50 सालों तक के लिए राहत देगी और सरकार कभी रिपीट नहीं होगी। मामूली सी हुई धक्कामुक्की ।
पुरानी गलत इतिहास को उखाड़ फेंका दुर्ग से
सांसद सीपी जोशी ने एक बार फिर दुर्ग पर फसाड लाइट का मामला उठाते हुए कहा कि कांग्रेस वाले फसाड लाइट की बात करते हैं लेकिन दुर्ग पर पिछले 60 सालों में जितना काम नहीं हुआ, उतना काम नरेंद्र मोदी ने सिर्फ 9 सालों में कर दिया। डेवलपमेंट का पूरा काम हुआ है। पुराना जो इतिहास था उसमें अलाउद्दीन खिलजी ने कांच में एक देवी (रानी पद्मावती) को दिखाया गया, यह बताया गया। हमने उस इतिहास को उखाड़ फेंका और गौरवशाली इतिहास को दुर्ग की प्राचीर पर दर्ज करवाया। केंद्र की सरकार ने हेरिटेज सर्किट पर 11 करोड़ रुपए दिए। लाइट साउंड का पैसा दिया। यहां तक कि दुर्ग की प्राचीर पर लाइट लगाने के लिए काफी पैसा दिया लेकिन उस पैसे का राज्य सरकार ने यूज क्यों नहीं किया। उसे लेप्स क्यों होने दिया। दूसरी बार भी हम ही पैसा दिलाएंगे।
गलत इतिहास को बताने पर किया था पहली बार दुस्साहस
लाइट एंड साउंड में भी पुराना इतिहास दिखाया जा रहा था। तब मैंने राजस्थान सरकार के मंत्री और न्याय अधिकारी को रोकने के लिए कहा लेकिन उन सब ने मना कर दिया। पहली बार मैंने दुस्साहस किया। मेरा स्वभाव शांत और सौम्य है फिर भी मैंने पहली बार दुस्साहस करते हुए उस प्रोग्राम में उस इतिहास को बीच में ही जाकर रोक दिया। गलत इतिहास को चित्तौड़ की धरा पर कभी नहीं देखने देंगे। किले के विकास के लिए पैसों की कभी कमी नहीं आएगी।
जिला कलेक्ट्रेट बना छावनी
सुभाष चौक पर सभा खत्म होने के बाद जन आक्रोश रैली के रूप में भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। जहां बैरिकेड लगाकर पुलिस ने रोड बंद कर रखा था। पूरा कलेक्ट्रेट छावनी में बदल गया था। यहां जिले के सभी एडिशनल एसपी, डिप्टी और थाना अधिकारी सहित जाब्ता मौजूद रहा। पुलिस लाइन और अतिरिक्त जाब्ता भी मौजूद थे। जिले के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश के साथ जिला कलेक्टर पहुंचे, जहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। इस दौरान मामूली धक्का-मुक्की हुई लेकिन माहौल नहीं बिगड़ा । चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, बड़ीसादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, कमलेश पुरोहित सहित भाजपा के अभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।