सहकारिता मंत्री एवं क्षैत्रीय विधायक आंजना का कांग्रेसजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने सेवा दिवस के रूप में धूम-धाम से मनाया जन्मदिन
आंजना के जन्मदिवस पर कायकर्ताओं, पदाधिकारियों, इष्टमित्रों, क्षेत्रवासियों एवं गणमान्यजनों ने पेच एरिया कार्यालय पर पहुचकर रूबरू व फेसबुक,व्हाटसअप,इंस्टाग्राम,इमेल,ट्विटर एवं दुरभाष के आदि माध्यमों से ढेरो बधाई एवं शुभकामनाएं दी, अपने लाड़ले नेता आंजना के जन्मदिन पर की उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना
सहकारिता मंत्री एवं क्षैत्रीय विधायक आंजना का कांग्रेसजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने सेवा दिवस के रूप में धूम-धाम से मनाया जन्मदिन
ब्यूरो चीफ एम के जोशी चित्तौड़गढ़
आंजना के जन्मदिवस पर कायकर्ताओं, पदाधिकारियों, इष्टमित्रों, क्षेत्रवासियों एवं गणमान्यजनों ने पेच एरिया कार्यालय पर पहुचकर रूबरू व फेसबुक,व्हाटसअप,इंस्टाग्राम,इमेल,ट्विटर एवं दुरभाष के आदि माध्यमों से ढेरो बधाई एवं शुभकामनाएं दी, अपने लाड़ले नेता आंजना के जन्मदिन पर की उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना
*पार्टी कार्यकर्ताओं को स्नेह से अभिभूत आंजना ने जताया सभी का आभार,कहा कार्यकताओं का स्नेह ही हैं मेरी असली ताकत - मंत्री आंजना*
निम्बाहेड़ा 5 मई 2023
सहकारिता मंत्री एवं क्षैत्रीय विधायक उदयलाल आंजना के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओ, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, इष्टमित्रो एवं शुभचिंतकों एवं नगर के गणमान्यजनों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने पेच परिसर स्थित विधायक कार्यालय पर मंत्री आंजना का पुष्प वर्षा एवं पुष्पाहारों से अभिनन्दन कर तथा केक काटकर आंजना का मिठाई से मुह मिठा कर, उनके स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
मंत्री आंजना के जन्मदिवस समारोह पर निम्बाहेड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बड़ीसादड़ी, बेगॅूं, डूंगला, कपासन सहित प्रतापगढ, बांसवाड़ा, नीमच, मंदसौर एवं उज्जैन जिले, मेवाड एवं मालवा अंचल से आये सैकड़ों पार्टी पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों और शुभचिन्तकों ने पुष्पाहार एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस जन्मदिन अवसर पर क्षैत्र के पार्टी कार्यकर्ताओ एवं क्षेत्रवासियों से मिले अपार स्नेह से अभिभ्ूात आंजना ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं शुभचिन्तक ही उनकी असली उर्जा,असली ताकत हैं जो उन्हें सेवा कार्यों की सतत् प्रेरणा देते हैं। आंजना ने इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित पार्टीजनों को अपना विशाल परिवार बताते हुए अपनी भावनाएं प्रकट करते हुए कहा कि वे सदैव से उनके थे और पूरे जीवन उनके लिये ही कार्य करते रहेगें।