जितना भोजन जरुरी है, उतना ही हरि भजना भी जरुरी है- साध्वी रितु पांडे श्री कृष्ण जन्मोत्सव आज रहेगा आकर्षण का केन्द्र।
उपखंड छोटी सादड़ी के बंबोरी में श्रीमद् भागवत सेवा समिति बम्बोरी रघुनाथपुरा के सयुंक्त तत्वावधान में श्रीगंगेश्वर महादेव की पावन भूमि में श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन सोमवार को साध्वी रितु पांडे ने बताया कि कुछ क्षण राम नाम के लिए निकाले, जितना भोजन जरुरी है, उतना ही हरि भजना भी जरुरी है।
जितना भोजन जरुरी है, उतना ही हरि भजना भी जरुरी है- साध्वी रितु पांडे
श्री कृष्ण जन्मोत्सव आज रहेगा आकर्षण का केन्द्र।
छोटीसादड़ी, 9 जनवरी।
उपखंड छोटी सादड़ी के बंबोरी में श्रीमद् भागवत सेवा समिति बम्बोरी रघुनाथपुरा के सयुंक्त तत्वावधान में श्रीगंगेश्वर महादेव की पावन भूमि में श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन सोमवार को साध्वी रितु पांडे ने बताया कि
कुछ क्षण राम नाम के लिए निकाले, जितना भोजन जरुरी है, उतना ही हरि भजना भी जरुरी है। सोमवार को साध्वी ने नारी ना
होती तो राम रावन युद्ध ना होता, नारी ना होती तो महाभारत नहीं होती, वही दुसरी ओर नारी सुलोचना व सावित्री,अनुसुइया जैसी भी पैदा हुई जिन्होंने नारी जाति का गौरव बढ़ाया। आज मंगलवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग व आकर्षक झाकियां सजाई जायेगी। गंगेश्वर मंडल प्रवक्ता किशन जण़वा ने बताया कि भागवत कथा प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से 3:30 बजे तक दिनांक 13 जनवरी तक श्री गंगेश्वर रंगमंच पर आयोजित होगी।कथा समाप्ति के पश्चात् महाआरती व महाप्रसाद का वितरण किया गया।