वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को ये ना लगे कि वो समाज और परिवार से दूर है:- रामसिंह चंदलाई

रिपोटर मनीष रेसवाल चाकसू
चाकसू। स्वर्गीय डॉक्टर भवानी सिंह राजावत की तृतीय पुण्यतिथि पर चाकसू शीतला माता स्थित श्रीराम वृद्धाश्रम में विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्ध आश्रम में मौजूद वृद्धजनों की एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर मधुसूदन द्वारा स्वस्थ परीक्षण कर दवाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान परिवार जनों के द्वारा श्रीराम वृद्धाश्रम में बेडशीट, दवाइयां और फल वितरित किया जाकर रात्रि भोजन की व्यवस्था की गई। वही इसके पश्चात कामधेनु गौशाला चाकसू में गायों को हरा चारा और गुड खिलाया गया। इस मौके पर श्री राजपूत सभा जयपुर के केंद्रीय अध्यक्ष रामसिंह राजावत चंदलाई ने कहा की बुजुर्गों की सेवा करना व उनको भोजन कराना सबसे बड़ी सेवा है अंतिम समय में अपनों से दूर रह रहे वृद्धजनों की सेवा करके ही हम अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को ये ना लगे कि वो समाज और परिवार से दूर है।
इस दौरान श्री राजपूत सभा जयपुर के केंद्रीय अध्यक्ष रामसिंह राजावत चंदलाई, हेम सिंह राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष, अर्जुन सिंह हिगोंनिया एडवोकेट, लक्ष्मण सिंह चंदलाई, लल्लू बागड़ा, विक्रम सिंह, बने सिंह, मोहन सिंह पार्षद, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, दौलत सिंह, महेंद्र सिंह, देवराज गुर्जर, भगत गुर्जर आदि मौजूद रहे।