खरीद केंद्रों को किया आवंटित

खरीद केंद्रों को किया आवंटित

रिपोर्ट दिलखुश टाटावत
देवली। राज्य सरकार के निर्देशानुसार टोंक जिले में 29 क्रय केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर सरसों व चने की खरीद की जा रही है। इसे लेकर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार राजफेड से 36 हजार चना का बारदाना जिले में पहुंच गए हैं। जिसे अनुपातिक आधार पर खरीद केंद्रों को आवंटित कर दिया गया है।
सहकारी समिति के उप रजिस्ट्रार रोहित सिंह के अनुसार अब तक सरसों के लिए 8 हजार 141 किसान व चने के लिए 5 हजार 781 किसानों ने पंजीयन कराया है। जिले में चने का बारदाना पिछले 7 दिनों से उपलब्ध नहीं होने के चलते जिला कलक्टर के निर्देशानुसार राजफेड से 36 हजार बारदाना मंगाया गया है। जिसे खरीद केंद्रों का आवंटित किया जा चुका है। इसी के साथ चना की खरीद वापस चालू हो गई है। इसी तरह सरसों की खरीद के लिए 12 हजार बारदाना की व्यवस्था है। सरसों व चना के कट्टे की व्यवस्था के लिए राजफेड को सूचित कर दिया गया है। तीन-चार दिन के भीतर यह बारदाना की व्यवस्था कर ली जाएगी। इसके अलावा उक्त सूचना किसानों को अवगत कराने के लिए संबंधित खरीद केंद्र के प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए हैं।