राजीव गांधी शहरी ओेलम्पिक के आयोजन के सम्बन्ध में पालिका सभागार मे बैठक हई आयोजित

रिपोर्ट दिलखुश टाटावत
देवली। राज्य सरकार के निर्देषानुसार दिनांक 23.06.2023 से राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलो का शुभारम्भ संपूर्ण राज्य में किया जाना है। इस सम्बन्ध में नगरपालिका सभागार देवली में उपखण्ड अधिकारी देवली एवं अध्यक्ष , नगरपालिका देवली की संयुक्त अध्यक्षता में एक बैठक आहुत की गई। जिसमें उपखण्ड अधिकारी देवली द्वारा उपस्थित नगरपालिका के सदस्यगण, व्यापार महासंघ के पदाधिकारीगण, पत्रकार बन्धु, मीडीयाकर्मी, विभिन्न एन.जी.ओ. एवं समस्त खेल प्रेमियो को अवगत करवाया गया कि किसी भी आयु वर्ग के महिला व पुरूष, छात्र-छात्राएं राजीव गांधी शहरी ओलिम्पिक में भाग ले सकते है तथा किसी भी खेल में भाग लेने वाले इच्छुक खेल प्रेमी रजिस्टेªषन के लिए अपने स्वंय के मोबाईल अथवा ईमित्र पर जाकर वेबसाईटhttps://rajolympic.rajasthan.gov.in/KhelMahotsav/View/PlayerRegistrationTypeUrban.html?ID= में अपना जनआधार नंबर डालकर रजिस्टेªषन करवा सकते है तथा रजिस्टेªषन हेतु नगरपालिका देवली में चल रहे मंहगाई राहत स्थाई केम्प में राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेल हेतु अतिरिक्त कांउटर पर भी अपना रजिस्टेªषन करवा सकते है एवं यदि पूर्व में किसी ने अपना रजिस्टेªषन करवा रखा है तो पुनः रजिस्टेªषन की आवष्यकता नही है। बैठक में दुर्गा प्रसाद मीणा उपखण्ड अधिकारी, सुरेष कुमार मीणा अधिषाषी अधिकारी, सुमित कुमार खोरवाल सहायक अभियन्ता, चन्द्रप्रकाष चौधरी कनिष्ठ अभियन्ता/अन्य कार्मिक एवं पालिका सदस्यगण, व्यापार महासंघ के पदाधिकारीगण, पत्रकार बन्धु, मीडीयाकर्मी, विभिन्न एन.जी.ओ. एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।